Vaibhav Suryavanshi Crying Video: आईपीएल के मंच पर जब कोई 15 साल का लड़का पूरी दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा हो, तो हर किसी की निगाहें उस पर टिक जाती हैं. लेकिन जब उसी लड़के की जांबाज पारी के बाद भी उसकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाए, तो दिल टूटना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही मंजर आईपीएल के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद देखने को मिला, जब उनके स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपने आंसू नहीं रोक पाए.
टूर्नामेंट से बाहर होने का गम इस 15 साल के खिलाड़ी के चेहरे पर साफ दिख रहा था. मैच गंवाने के बाद वैभव इतने भावुक हो गए कि मैदान के एक कोने में जाकर बैठ गए और रोने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के एक साथी खिलाड़ी ने उन्हें तौलिया दिया, जिससे वह बार-बार अपनी आंखें पोंछ रहे थे. भले ही राजस्थान रॉयल्स का इस साल खिताब जीतने का सपना टूट गया हो, लेकिन वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां अब उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा.
VAIBHAV SURYAVANSHI CRYING AFTER MATCH LOSS 🤯
– Feel for Vaibhav, He did everything to win for his team but God have different plans 💔 pic.twitter.com/cpjiOM4gN8
— Sam (@cricsam02) May 30, 2026
मैच की बात करें तो कप्तान रियान पराग का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला हर किसी के लिए हैरान करने वाला रहा. गुजरात के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में देर नहीं लगाई. मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में इन-फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (1) को पवेलियन भेजकर राजस्थान को तगड़ा झटका दिया. अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल (7) को आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी.
इसके बाद मोर्चा संभाला युवा वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी रवींद्र जडेजा ने. जडेजा चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 35 गेंदों में जुझारू 45 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें- 15 साल या 17? वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्यों मचा है इतना बवाल, जानें 3 मेडिकल तरीके जो बताते हैं सही उम्र
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने शतक के बिल्कुल करीब आकर चूक गए. एलिमिनेटर मैच में 97 रन पर आउट होने वाले वैभव, इस नॉकआउट मुकाबले में भी 96 रन बनाकर ठीक उसी अंदाज में आउट हुए. उन्होंने महज 47 गेंदों की अपनी इस आतिशी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके जड़े.
भले ही वह बैक-टू-बैक मैचों में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हों, लेकिन इस सीजन में उनका दबदबा साफ नजर आ रहा है. वैभव फिलहाल इस सीजन के ‘ऑरेंज कैप’ होल्डर हैं. उन्होंने 16 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने बोर्ड पर एक सम्मानजनक स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों के सामने उनके गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए ही 167 रनों की विशाल साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया. राजस्थान के गेंदबाज पूरे मैच में एक-एक विकेट के लिए तरसते दिखे और गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…