खेल

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा सफर

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. पुजारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास की घोषणा की.

Cheteshwar Pujara ने एक्स पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुजारा ने लिखा, “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपनी पूरी कोशिश करना – इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.”

पुजारा ने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को उनके करियर के दौरान समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने देश-विदेश की उन सभी टीमों फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया है, जिनके लिए वह खेले.

पुजारा ने अपने करियर के अहम भूमिका निभाने वाले कोचों और वर्षों साथ रहे साथी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ का भी धन्यवाद दिया. अंत में उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी का भी शुक्रिया अदा किया है.

चेतेश्वर पुजारा का कैसा रहा सफर?

चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी माने जाते रहे हैं. 2010 में अपने करियर का आगाज करने वाले पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में खेला था.

पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 43.60 की औसत से छह 19 शतक, जिसमें 3 दोहरे शतक हैं और 35 अर्धशतक की बदौलत 7,195 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रहा. वह पांच वनडे भी खेले थे.

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 से पहले इंडिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, ये खिलाड़ी हुआ अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने शेयर की तस्वीर

टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक में भारत को देश-विदेश में मिली तमाम बड़ी सफलताओं में उनका अहम योगदान रहा है. पिछले एक साल से पुजारा कमेंट्री के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

3 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

13 minutes ago

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

17 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

2 hours ago