Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025 से पहले इंडिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, ये खिलाड़ी हुआ अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने शेयर की तस्वीर

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अस्पताल में भर्ती हुए. उनकी पत्नी ने तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, जिससे फैन्स उनकी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं.

Asia Cup 2025: अस्पताल में भर्ती हुआ ये खिलाड़ी,| पत्नी ने शेयर की तस्वीर

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन एशिया कप 2025 की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं.

यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा. लेकिन शुरुआत से पहले ही उनकी फिटनेस को लेकर फैन्स और चयनकर्ताओं के बीच चिंता बढ़ गई है.

पत्नी ने शेयर की तस्वीर

सैमसन की पत्नी चारुलथा रमेश ने 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि सैमसन दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल में मौजूद थे.

इसी दिन शाम को केरल क्रिकेट लीग (KCL) का दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें उनकी टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स को 8 विकेट से मात दी.

सैमसन मैदान पर जरूर दिखे, लेकिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. अस्पताल जाने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है, और यही रहस्य फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

asia cup 2025, sanju samson

KCL में कप्तानी जारी

संजू सैमसन इस वक्त KCL में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी कर रहे हैं. जिस मैच की तस्वीरें सामने आईं, उसमें टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. उनकी मौजूदगी ने यह तो साफ किया कि वह खेल सकते हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की वजह अब भी सवालों के घेरे में है.

ये भी पढ़ें- (Khelo india sports) जम्मू कश्मीर में खेलों के बुनियादी ढांचे में हुआ है अहम बदलाव : LG मनोज सिंहा

एशिया कप से पहले जबरदस्त फॉर्म

फिटनेस को लेकर सवाल जरूर उठे हैं, लेकिन फॉर्म के मामले में सैमसन बेहतरीन नज़र आए हैं. एशिया कप से पहले खेले गए एक हाई-वोल्टेज फ्रेंडली मैच में उन्होंने कप्तानी करते हुए KCA सचिव XI को रोमांचक जीत दिलाई थी.

KCA अध्यक्ष XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184/8 रन बनाए. जवाब में सचिव XI ने 19.4 ओवर में 188/9 रन बना लिए. विकेटकीपर विष्णु विनोद ने 29 गेंदों पर 69 रन ठोके, जबकि कप्तान सैमसन ने 36 गेंदों पर 54 रन की अहम पारी खेली. अंत में बासिल थम्पी ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया.

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या संजू सैमसन एशिया कप में पूरी तरह फिट रहेंगे. अगर सब ठीक रहा तो वह टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read