खेल

Vijay Hazare Trophy Final: सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र का पलड़ा भारी, 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले ऋतुराज पर रहेंगी नजरें

Saurashtra VS Maharashtra Vijay Hazare Final: विजय हजारे ट्रॉफी में इन दिनों एक खास बल्लेबाज का नाम गूंज रहा है और वो हैं ऋतुराज गायकवाड़. महाराष्ट्र की टीम अपना खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेलेगी. जिसमें सबसे बड़ा योगदान टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का है. फाइनल मैच 2 दिसंबर को सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं.

गेंदबाजी और बल्लेबाजी का कंपीटिशन
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथ में हैं जो अब तक टूर्नामेंट में शानदार फार्म में नजर आए. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब गरज रहा है. ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए X-FACTOR बने हुए हैं. देखा जाए तो फाइनल में सौराष्ट्र की गेंदबाजी और महाराष्ट्र की बल्लेबाजी की बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

कब और कहां देख पाएंगे यह मैच

फाइनल मैच 2 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप हॉट स्टार पर उठा सकते हैं.

ऋतुराज का कोहराम

पहले क्वार्टर फाइनल में गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाए और क्रिकेट जगत में हलचल पैदा की. वहीं सेमीफाइनल में ऋतुराज ने फिर से धमाका किया और 168 रन की शानदार पारी खेली. विजय हजारे ट्ऱॉफी के इस सीजन में गायकवाड़ ने 9 पारी में बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 6 पारियों में शतक और एक पारी में दोहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है.  न केवल ऋतुराज बल्कि महाराष्ट्र की टीम में अंकित बावने और राहुल त्रिपाठी जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं जिन्होंने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किए हैं. ऐसे में सौराष्ट्र के मुकाबले महाराष्ट्र की टीम को ट्रॉफी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: हारे तो चार बार की चैंपियन जर्मनी और बेल्जियम की विदाई तय! राउंड-16 में एंट्री के लिए दिखाना होगा दम

पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में महाराष्ट्र

बता दें कि महाराष्ट्र मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक विजय रथ पर सवार है. गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र का सामना करना किसी भी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है. खास बात ये है कि यह पहला मौका है जब महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago