देश

पश्चिम बंगाल में 77 जातियों को OBCमें शामिल करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट अब 27 अगस्त को करेगा सुनवाई

पश्चिम बंगाल में 77 जातियों को OBC में शामिल करने के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दायर याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई करेगा. पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के वकील सिब्बल ने कहा कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक से एनईईटी परीक्षाएं प्रभावित होंगी.

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से आरक्षण देने का आधार से संबंधित जानकारी मांगी थी. जिन 77 समुदायों को ओबीसी का दर्जा दिया गया है, उसमें अधिकतर मुस्लिम है. कोलकाता हाई कोर्ट ने आदेश पर राज्य के करीब 1.2 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिया था.

बता दें कि कोलकाता हाईकोर्ट में राज्य के आरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों को चुनौती दो गई थी. इन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश दिया था. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने दावा किया कि 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में ओबीसी के तहत सूचीबद्ध व्यक्तियों की संख्या पांच लाख से अधिक होने का अनुमान है.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किसी भी नौकरी आरक्षण या अन्य आरक्षण के लिए नहीं किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट द्वारा दिये गए आदेश पर आपत्ति जताई थी. जिसके बाद राज्य सरकार और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें- लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक, UPSC को दिया ये आदेश; जानें क्या है ये योजना और क्यों मचा है सियासी घमासान?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago