खेल

विनेश फोगाट ने दिए संन्यास वापस लेने के संकेत, कहा- लोगों के प्यार से मिली है बहुत हिम्मत

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत वापस लौट आई हैं. इस दौरान विनेश के स्वागत में दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली तक 135 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया. पेरिस ओलंपिक में मेडल न मिलने की निराशा के बाद विनेश ने संन्यास का ऐलान किया था. अब उन्होंने संन्यास वापस लेने के भी संकेत दिए है.

भारत लौटने पर बलाली गांव में माता-पिता, खाप पंचायतों और ग्रामीणों ने विनेश फोगाट का भव्य स्वागत किया था. विनेश ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका. इसके बाद गांव के खेल स्टेडियम में विनेश फोगाट को एक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की तरह सम्मानित किया. मंच पर विनेश की तबीयत भी बिगड़ गई थी. इसके बाद विनेश ने कुर्सी पर बैठकर ही लोगों को संबोधित किया.

विनेश ने कहा, “ओलंपिक मेडल का घाव गहरा है, लेकिन रेसलिंग छोड़ने पर कुछ नहीं कह सकती. मेरी लड़ाई जारी रहेगी. घाव को भरने में बहुत समय लगता है. लेकिन आज जो गांव और देश का प्यार देखा है, इससे मेरे घाव भरने में हिम्मत मिलेगी. जिस रेसलिंग को मैं छोड़ना चाहती थी, या छोड़ दिया है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती. आज के प्यार से मुझे बहुत हिम्मत मिली है.”

विनेश ने कहा कि जिंदगी की लड़ाई बहुत लंबी है. हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. एक छोटा सा हिस्सा मैं पार कर आई हूं. यह भी अधूरा रह गया. हम एक साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आगे भी जारी रहेगी. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मैंने ऐसे देश, प्रदेश और बलाली गांव में जन्म लिया है। आज मैं गांव का कर्ज अदा करने में अपनी भूमिका निभा पाई हूं.

विश्व चैंपियनशिप में दो बार की पदक विजेता विनेश ने उम्मीद जताई कि गांव का कोई खिलाड़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगा और उनसे अधिक सफलता हासिल करेगा. उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि गांव के हर एक घर से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के रिकॉर्ड तोड़े. मेरी बहनों की जो भी सहायता होगी मैं वो करूंगी.”

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics, जिसमें समर ओलंपिक के कुल पदक की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ सकता है भारत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

14 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago