खेल

विराट कोहली के शतक और रोहित-केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 350 रन का दिया टारगेट

भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा-केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य दिया है.

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे. जायसवाल अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 16 गेंद पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर वह विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे. जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा.

इसके बाद क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रंग जमाया. दोनों ने वैसी ही बल्लेबाजी की, जैसी रांची के फैंस उम्मीद कर रहे थे. रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी में चौके, छक्के, पुल, कट, स्टेट ड्राइव, और फ्लिक जैसे दर्शनीय शॉट दिखे. रोहित और विराट ने अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया. इस दौरान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने.

टीम का स्कोर जब 161 था, तो रोहित दूसरे विकेट के रूप में 51 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली का छठा शतक

रोहित के आउट होने के बाद भारत को ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीसरा और चौथा झटका भी जल्दी-जल्दी लगा, लेकिन विराट जमे रहे. विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. इस दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया. विराट ने 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. विराट 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का यह छठा शतक था.

विराट के आउट होने के बाद कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 36 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की. केएल राहुल 56 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए.अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद पर 32 रन की पारी खेल भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 तक पहुंचाया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्जो जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश, ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- IND-SA Match: ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक, ताबड़तोड़ बैटिंग अब भी जारी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago