प्रेमानन्द महाराज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लिया आशीर्वाद
Virat Kohli Premanand Maharaj visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से आरसीबी को चैंपियन बनाया है. आईपीएल में ट्रॉफी जीतते ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मथुरा के वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे. यहां दोनों ने ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. विराट और अनुष्का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानन्द महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे हो. दोनों ही अक्सर खास मौके पर वृंदावन जाते रहते हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानन्द महाराज के साथ एकांतवास में कुछ समय बिताया और उनसे मार्गदर्शन लिया है.
विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन आ चुके हैं और दोनों की आध्यात्मिक गतिविधियों में गहरी रुचि रही है. खास अवसरों पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा धार्मिक कायक्रमों में भाग लेते रहते हैं. आईपीएल में अनुष्का शर्मा को गले में तुलसी माला और हाथ की उंगली में काउंटर ( जिससे वह राधा नाम का जप करती हैं) पहने हुए देखा गया था. विराट कोहली खुद भी कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अनुष्का शर्मा के आने के बाद से उनके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आए हैं.
यह भी पढ़ें: टेस्ट में Pink Ball Trial को मंजूरी, महिला क्रिकेट को मिला बड़ा तोहफा, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम
रविवार (1 मई) को अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल मैच गुजरात टायटंस और आरसीबी के बीच हुआ था. आईपीएल फाइनल में गुजरात टायटंस के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए और पूरी महफिल लूट ली. विराट कोहली की इस पारी में 9 चौके, 3 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे.
भारत एक्सप्रेस
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…