ICC new cricket rules 2026
ICC New Cricket Rules 2026: अहमदाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (IPL) की बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के भविष्य को बदलने वाले कई बड़े फैसले किए गए. टेस्ट मैचों, महिला क्रिकेट और एसोसिएट देशों के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के नए इस्तेमाल और महिला क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई.
महिला क्रिकेट को मिला बड़ा तोहफा
खराब रोशनी के कारण अक्सर टेस्ट मैचों में खेल रोकना पड़ता है, जिससे समय और ओवरों का नुकसान होता है. अब ICC ने ऐसे मैचों में पिंक बॉल के प्रयोग का परीक्षण करने का निर्णय लिया है. हालांकि यह तभी संभव होगा जब मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें इसकी सहमति दें. पिंक बॉल कम रोशनी में अधिक साफ दिखाई देती है, जिससे खेल रुकने की संभावना कम होगी. ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे.
यह भी पढ़ें: फाइनल में क्या कर बैठे थे टिम डेविड? IPL 2027 के पहले मैच से ही सस्पेंड
आईसीसी ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के साथ मिलकर नई लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने का भी फैसला लिया है. इसका मकसद अंपायर्स और मैच अधिकारियों को बेहतर विजिबिलिटी देना और खराब रोशनी के कारण होने वाले समय के नुकसान को कम करना है.
महिला क्रिकेट टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर देना
ICC ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 को मंजूरी दी है. यह 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा, जिसमें पांच पूर्ण सदस्य और पांच एसोसिएट सदस्य भाग लेंगी. इसका उद्देश्य उभरती महिला क्रिकेट टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर देना है. इसके अलावा, महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की विंडो बदलकर फरवरी 2027 कर दी गई है तथा महिला टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफिकेशन मार्ग भी तय किया गया है.
View this post on Instagram
ICC ने खेल संचालन से जुड़े कई अन्य बदलाव भी स्वीकृत किए हैं. अब वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में निर्धारित ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मुख्य कोच या उनका प्रतिनिधि मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से चर्चा कर सकेगा. टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 15 मिनट का अनिवार्य अंतराल होगा और बल्लेबाजों को खेल दोबारा शुरू होते ही तैयार रहना होगा. साथ ही, लेग-साइड वाइड्स के ट्रायल नियम को स्थायी रूप से अपनाया गया है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



