खेल

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए मेजबान देश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. जॉन कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में 135 रन की साझेदारी की. कैंपबेल 60 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ग्रीव्स ने कीसी कार्टी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

वेस्टइंडीज के ग्रीव्स ने 101 रन

कार्टी वेस्टइंडीज के खाते में 13 रन जोड़कर आउट हुए, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई. आलम ये रहा कि 198 के स्कोर तक 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. इस बीच ग्रीव्स 108 गेंदों में 12 चौकों के साथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे.

यहां से आमिर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन, जबकि रोस्टन चेज ने 24 रन की पारी खेलते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट निकाले. नितीश रेड्डी को 1 विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में भारत ने 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की. रोहित 35 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला.

139 रन बनाकर नाबाद लौटे विराट

कोहली ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 151 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 225 के स्कोर तक पहुंचा दिया. गिल 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 13 चौके शामिल रहे. कोहली 88 गेंदों में 9 छक्कों और 10 चौकों के साथ 139 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने 19 गेंदों में 13 रन की नाबाद पारी खेली.

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने अर्धशतक के बाद शतक भी छक्के के साथ पूरा किया. कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 75 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई. मेहमान खेमे से अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 सफलता हासिल की.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago