खेल

‘लम्बी है गम की शाम मगर…’ विराट कोहली का बल्ला खामोश, क्या 2027 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ेगी टीम इंडिया की मुश्किलें?

मंगलवार (14 जुलाई) को इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भले ही भारत ने जीत लिया, लेकिन उसके दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया (Ind vs Eng) यह मुकाबला भारत ने 6 विकेट और 28 गेंद शेष रहते जीत लिया. क्रिकेट फैंस के लिए यह जीत सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि हाल ही में टी20 सीरीज में मिली हार का करारा जवाब भी था.

‘लम्बी है गम की शाम मगर शाम ही तो है’

इस मैच में 175 दिनों बाद किंग कोहली ने 22 गज की पिच पर वापसी की. फैंस को उम्मीद थी कि कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चेज मास्टर की तरह इंग्लैंड को पस्त कर देंगे. हालांकि, इस उम्मीद पर फैज अहमद फैज साहब का यह शेर एकदम सटीक बैठता है

दिल ना-उम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है
लम्बी है गम की शाम, मगर शाम ही तो है.

विराट कोहली के फैंस के लिए यह शाम कितनी लंबी होगी, इसकी कोई तय सीमा नहीं है. उनके आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो एक और चिंता सामने आकर खड़ी होती है, वह है 2027 का वर्ल्ड कप. टीम इंडिया के लिए विराट का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि विराट के आंकड़े क्या कहते हैं. (Virat Kohli ODI Record)

विराट के आंकड़ें विदेशी मैदान पर

वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली का प्रदर्शन बना सवाल. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से वनडे क्रिकेट में टीम की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं, लेकिन विदेशी धरती पर उनका हालिया प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला है. आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए कोहली के आंकड़े भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं.

विदेशी मैदानों पर खेले गए पिछले 15 वनडे मुकाबलों में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 365 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने केवल एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. यानी उनकी 15 पारियों में से सिर्फ तीन में ही बड़ी पारी देखने को मिली.

अगर इन तीन बड़ी पारियों को अलग कर दिया जाए तो बाकी 12 मैचों में कोहली 150 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इतना ही नहीं, तीन बार वह बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सात पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. ये आंकड़े दिखाते हैं कि विदेशी परिस्थितियों में उनकी निरंतरता पहले जैसी नहीं रही है.


ये भी पढ़ें: T20 में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने चखा जीत का स्वाद, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया 


विश्व कप से पहले बढ़ी टेंशन

हालांकि विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड अब भी शानदार है और उन्होंने इस प्रारूप में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. ऐसे में विदेशी परिस्थितियों में उनका फॉर्म भारतीय टीम की सफलता के लिए बेहद अहम रहेगा.

फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेल रही है, जहां कोहली के पास अपनी लय हासिल करने और आलोचकों को जवाब देने का अच्छा मौका है. भारतीय टीम और प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि अनुभवी बल्लेबाज बड़े टूर्नामेंट से पहले फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

36 minutes ago

‘BTech की डिग्री, सिर पर कर्ज और 3 साल की बेटी’ मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती के दौरान युवा की मौत

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…

56 minutes ago

19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…

1 hour ago

क्या आप भी एक साथ पहनते हैं तुलसी माला और रुद्राक्ष? तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

तुलसी माला और रुद्राक्ष को एक साथ पहना जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे…

1 hour ago