खेल

Virat Kohli, happy birthday! 34 साल के हुए विराट, जानिए कैसा रहा ‘चीकू’ से ‘किंग’ कोहली बनने का सफर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का आज 34वां बर्थडे है. 5 नवंबर 1988 को जन्मे कोहली क्रिकेट की दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के नाम से जाने जाते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 साल तक खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने दमदार वापसी की है और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले ही मुकाबले में किंग कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार पारी खेल भारत को जीत दिलाई. और उसके बाद से ही विराट फॉर्म में आ गए.

यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे या फिर टी20 तीनों ही फॉर्मेट में उनकी तूती बोलती है. विराट कोहली के नेतृत्व में भारत की अंडर-19 विश्व विजेता बनी थी, लेकिन उसके बाद विराट कोहली बतौर कप्तान आईसीसी इवेंट में खिताब नहीं जीत सके और इसका मलाल उन्हें जरूर रहेगा. हालांकि विराट कोहली भले ही टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके, लेकिन अपनी बल्लेबाजी, फील्डिंग और कभी-कभार गेंदबाजी की बदौलत टीम को अपना सौ प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटते हैं.

2014 में टेस्ट टीम की कमान मिलने के बाद उन्होंने टीम को विदेशी सरजमीं पर लड़ने के साथ जीतना भी सिखाया था. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी इसके साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को उसकी जमीं पर हराया था.

विराट का जन्म 15 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. अपने 34वें जन्मदिन पर विराट ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा भी बने हैं. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बनाए हैं. वह इस मेगा इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर नजर आए हैं.

विराट कोहली को उनके शुरुआती दिनों में साथी उन्हें चीकू के नाम से बुलाते थे. ये नाम उनको कॉमिक्स ‘चंपक’ के एक कैरेक्टर के नाम ‘चीकू’ से मिला था. हालांकि अपनी कप्तानी में अंडर-19 टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली ने 20 अगस्त 2008 को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. जिसके बाद से लगभग 4 साल के बाद ही वह टीम के एक अहम सदस्य बनकर सामने आए थे. इतना ही नहीं कई दिग्गज क्रिकेटर्स विराट को टेस्ट क्रिकेट के ब्रांड एम्बेसडर भी मानते  हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago