खेल

संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? 200 दिन बाद वनडे में वापसी, लगातार दो शून्य और फिर… क्या यह आखिरी मैच था?

Virat Kohli Retirement: क्या क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर विराट कोहली सन्यास लेने वाले हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि एडिलेड में उन्होंने कुछ ऐसा ही इशारा किया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वन डे मैच में डक (शून्य) पर आउट होने के बाद उन्होंने इशारों-इशारों में फैंस का धन्यवाद किया. जिसके बाद क्रिकेट से उनके सन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं. फैंस के धन्यवाद के इशारे का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले ही टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं रिटायरमेंट

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहले ही टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है. वे सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं. 2025 में मार्च के बाद वो पहली बार वनडे मैच खेल रहे हैं. ऐसे में उन्हें वन डे मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

200 दिनों के इंतजार के बाद मैदान पर उतरे कोहली

हालांकि 200 दिनों से भी ज्यादा इंतजार के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे तो अपने फैंस के उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. वो लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हो गए.

पर्थ के बाद एडिलेड में भी नहीं खुला खाता

36 साल के विराट कोहली पहले पर्थ में और दूसरी बार एडिलेड में बिना रन बनाये आउट हो गए. पर्थ में जहां उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया. वहीं दूसरे में जेवियर बार्टलेट के शिकार बने. अबतक इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से एक भी रन नहीं निकल पाया है.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मुंबई-पुणे से छठ के लिए घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने जारी किया 8 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

कोहली का इशारा और फिर…

आउट होने के बाद विराट कोहली वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने ग्लव्स को निकाल दिया और फैंस की तरफ उठाकर उन्हें हिलाया. जिसका फैंस अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि वे अपने खराब प्रदर्शन के लिए फैंस से माफी मांग रहे हैं. तो वहीं कुछ का कहना है कि वे अपने रिटायरमेंट के संकेत दे रहे हैं जैसा कि यह उनका आखिरी मैच हो. आखिर सच्चाई जो भी हो यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago