खेल

IND vs AFG: आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन में दिखे किंग कोहली, तस्वीरें हुई वायरल

India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुका है. बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में दो-दो सुपर ओवर देखने को मिले. टीम इंडिया के 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान ने भी इतने रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. उसके बाद सुपर ओवर हुआ, जो टाई रहा. फिर दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की. इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन फील्डिंग की. अब विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विराट कोहली की शानदार फील्डिंग

अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में एक रोमांचक नजारा देखने को मिला. दरअसल अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में करीम जन्नत ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बैकफुट पर शॉट मारा. उस समय बाउंड्री पर विराट कोहली खेड़े थे. कोहली ने गेंद को छक्के से बचाने के लिए छलांग लगाई और गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया.

किंग कोहली की तस्वीर वायरल

विराट कोहली जिस समय छलांग लगाकर गेंद को रोक रहे थे, उस समय उनका एक्शन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन जैसा था. इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें फैंस कोहली के इस एक्शन की तुलना बुमराह की गेंदबाजी एक्शन से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: बेंगलुरु में रोहित शर्मा-रिंकू सिंह की जोड़ी ने बरपाया कहर, 190 रन की साझेदारी कर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

टी20आई में कोहली ने नाम एक शतक दर्ज

बता दें कि तीसरे मैच में विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक शतक दर्ज है. उन्होंने 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है. इससे पहले वह इस फॉर्मेट में साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

7 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

43 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago