देश

‘…हम मंदिर-मस्जिद गिरिजाघर नहीं जा सकते’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में न जाने के सवाल पर बोले जयराम, BJP नेता ने धिक्कारा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के समारोह के लिए हजारों साधु-संतों एवं सेलिब्रेटीज समेत सभी दलों के प्रमुख राजनेताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है. हालांकि, कांग्रेस समेत कई दलों के अगुआ इस आयोजन में आना नहीं चाहते. अभी कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश का बयान आया है.

जयराम रमेश ने प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में न जाने के सवाल पर कहा, “भारत में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, बौद्ध विहार और जैन मंदिर भी हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, सभी का जश्न मनाते हैं. मगर, अयोध्‍या में जो 22 जनवरी का समारोह होने जा रहा है, वो एक राजनैतिक समारोह है. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हम इस स्थिति में नहीं हैं कि यह निमंत्रण स्वीकारें, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हम मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर नहीं जा सकते.”

जयराम रमेश ने कहा कि हम धर्म विरोधी नहीं है, हम असली लोग हैं जो धर्म का पालन करते हैं क्योंकि धर्म का राजनीतिकरण करना धर्म को नीचे गिराता है, ऐसा तो भाजपा, RSS करती है. कांग्रेस महासचिव के इस बयान पर कांग्रेस के ही एक और नेता ने असहमति जताई. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मंदिर तो राम का है और राम भारत के हैं… राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है… राम मंदिर के कार्यक्रम को अस्वीकार करना उचित नहीं था.”

आयोजन भाजपा, RSS करवा रहे हैं, हम नहीं जाएंगे- कांग्रेस

आचार्य प्रमोद कृष्णम नोएडा में बोले कि पार्टी नेतृत्व को इस पर एक बार फिर पुनर्विचार करना चाहिए.” बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ दिनों पहले 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के समारोह के न्‍यौते को अस्‍वीकार करने का फैसला लिया गया था. पार्टी के बयान में कहा गया था कि यह आयोजन राजनीतिक है…और इसे भाजपा, RSS करवा रहे हैं. इसलिए कांग्रेस नेता इसमें जाना उचित नहीं समझते.

‘जिनके नाम में राम हो वे श्री राम के प्रति ऐसी भावना रखते हैं’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आने के बाद सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने पलटवार किया है. दिल्ली में भाजपा नेत्री एवं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “जिनके नाम में राम हो वे राम के प्रति ऐसी भावना रखते हैं, तो भगवान राम और हनुमान उन्हें बल बुद्धि विद्या का दान दें, ताकि जो मूर्खता है वह दूर हो.”

यह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

7 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

8 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

9 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

9 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

10 hours ago