देश

Vadodara Boat Accident: गुजरात में बड़ा हादसा- झील में पलटी स्कूली बच्चों से भरी नौका, 14 की मौत, 27 लोग थे सवार

Boat Drowned In Vadodara: गुजरात के वडोदरा में बड़ा जानलेवा हादसा हो गया. यहां हरणी झील में स्कूली बच्चों से भरी नौका पलट गई, जिससे नौका में सवार दर्जनों छात्र और उनके अध्यापक पानी में डूब गए. घटना के बाद CM भूपेन्द्र पटेल राजधानी से वडोदरा के लिए रवाना हो गए. अब अस्पतालों के बाहर भीड़ जुटी हुई है.

नौका डूबने के हादसे में अब तक 13 बच्चों और 2 शिक्षकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि, अन्य को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. नौका पर 23 छात्र और 4 शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे मुकेश ने बताया कि जब घटना हुई तो हम अपने गैराज में थे. जो झील के ठीक सामने है. जब नौका पानी में पलटी तो अचानक दो शिक्षिकाएं चिल्लाईं और हम दौड़कर यहां आए. हम ग्रिल फांदकर सीधे झील में अंदर कूदे.

बचावकार्य करने वाले मुकेश ने कहा— “मैंने एक मैडम को डूबते हुए देखा…तो फौरन तैरकर उसे बचाया. उसके अलावा एक छात्र कीचड़ में फंसा दिख रहा था, उसे भी बाहर निकाला. कुछ देर बाद एंबुलेंस आई और कई लोग छात्रों को बचाने में जुट गए. पानी से निकाले गए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया.”

नौका की क्षमता 16 लोगों की थी, लेकिन 27 सवार थे

वडोदरा के कलेक्टर एबी गोर ने कहा कि जो नौका हादसे का शिकार हुई है..उसकी क्षमता 16 सवारियों की थी, लेकिन उसमें 27 लोग सवार थे..जिनमें छात्र और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़िए: गंगा में डूबा IIT का छात्र, कैमरे में कैद हुई हादसे की दर्दनाक तस्वीर

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा- इस त्रासदी से मैं बहुत दुखी हूं

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने बयान में कहा— “मैं आज हरणी झील की त्रासदी से बहुत दुखी हूं. अभी वहां राहत-बचाव और उपचार का काम चल रहा है. मैं अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित करके वडोदरा जा रहा हूं. वहां ज्यादा से ज्यादा जानें बचाने की कोशिश की जा रही है.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

24 seconds ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

1 hour ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago