खेल

विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव T-20 विश्व कप की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की लिस्ट में शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

T-20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. लेकिन विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव को आईसीसी(ICC) ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की लिस्ट में शामिल किया है. विराट कोहली ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा सूर्य कुमार ने बल्ले से धमाल मचाया था. इन दोनों के अलावा इंग्लैंड के 3, पाकिस्तान के 2, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया है.

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में पहुंचाया

विराट कोहली की कई शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. कोहली अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लीडिंग रन स्कोरर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 98.67 की औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए. इनमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

सूर्यकुमार यादव की घातक बल्लेबाजी

वहीं, सूर्यकुमार यादव भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे. सूर्या ने छह मैचों में 59.75 की औसत और 189.68 के स्ट्राइक रेट 239 रन बनाए. इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं.

केवल 2 बल्लेबाज छोड़ सकते हैं पीछे

इंग्लैंड की तरफ से केवल एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ही ऐसे बल्लेबाज है. जो फाइनल मुकाबले में इन दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं. क्योंकि हेल्स के 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जबकि बटलर के 199 रन बनाए हैं.

अगर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर कर दिया तो ये विराट और सूर्य से आगे निकल सकते हैं. जिसके बाद ICC की लिस्ट में ये सबसे आगे हो जाएंगे.

पाकिस्तान और इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला रविवार 13 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. ये एक बड़ा मैदान है. यहां गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबर मदद मिलती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago