देश

11 साल पुराने मामले में सपा MLA को सजा, जानिए फिर भी कैसे बच गई विधायकी

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को एमपी/एमएलए कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनको 11 साल पुराने मामले में 1 साल की सजा सुनाई है. इस सजा के ऐलान होने के बाद अब विधायक की विधायका बच गई है. अगर उन्हो कोर्ट से 2 साल से ज्यादा की सजा होती तो उनकी विधायकी पर खतरा आ सकता था. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एससीएसटी की धारा होने के चलते सजा अधिक होगी लेकिन कोर्ट ने अधिकतम एक वर्ष कैद की सजा दी है.

क्या था पूरा मामला ?

अमिताभ के ऊपर 4 अक्टूबर 2011 को बिठूर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर वाणिज्य कर टीम के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. बता दें कि वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश पाल 2 अक्टूबर 2011 को जीटी रोड मंधना के पास वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्हाेंने एक पिकअप वाहन को रोका था.

जिसके बाद वाहन चालक ने किसी को फोन किया और फिर अमिताभ बाजपेयी समेत 40 से 50 लोग कई गाड़ियों से आ पहुंचे और टीम को घेर लिया. इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट करने, बलवा और एससीएसटी (SCST) के तहत बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

अमिताभ को वकील ने कोर्ट में क्या कहा ?

अमिताभ की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में गवाहों के माध्यम से अभियोजन की कहानी को झूठा साबित करने की कोशिश की थी. एडीजीसी(ADGC) ने बताया की अभियोजन की ओर से पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अमिताभ पर लगे आरोपों को सही पाया और उन्हें दोषी करार दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

25 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

32 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

38 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

56 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

60 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago