Photo- FIFA World Cup 2022
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को एक बड़ा विवाद सामने आया है. ग्रुप ई के मैच में जापान (Japan) ने बड़ा उलटफेर करते हुए न केवल स्पेन को 2-1 से हराया. बल्कि इस जीतके साथ ही जर्मनी (Germany) को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इसके साथ ही जापान ने 20 साल बाद टूर्नामेंट के नॉक आउट में अपनी जगह पक्की की. वहीं जर्मनी को अपने अंतिम मैच में कोस्टा के खिलाफ जीत जरूर मिली लेकिन स्पेन से पिछड़ने के बाद वो नॉकआउट स्टेज में क्वालीफाई करने में नाकाम रही. ग्रुप स्टेज की बात करे तो ग्रुप ई की सभी चार टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में थीं. जापान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी और VAR के फैसले ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई.
जापान ने उलटफेर किया और जर्मनी बाहर
जापान ने स्पेन को 2-1 से हराया. इस मैच में पहले स्पेन आगे था लेकिन फर्स्ट हाफ के बाद खेल ऐसा पलटा की स्पने की टीम देखती रह गई. इस मैच में स्पेन ने फर्स्ट हाफ में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान को 1-0 से पछाड़ दिया था. लेकिन इसके बाद अगले राउंड में जापान ने लगातार दो गोल कर के अपनी जीत तय की.
3 मिनट में 2 गोल
जापान ने मैच के 48वें और 51वें मिनट में दनादन दो गोल दागे. इस मैच का पूरा खेल इन तीन मिनट में तय हुआ. 48वें मिनट में रित्सु डोआन ने जुनया के पास पर शानदार किक लगाते हुए जापान की तरफ से पहला गोल करते हुए टीम को 1-1 से बराबरी करवाई. उसके तीन मिनट बाद ही ताओ तनाका ने दूसरा गोल करते ही जापान को बढ़च दिला दी.
फैंस ने उठाया इस गोल पर सवाल
दरअसल, यह जापान का दूसरा गोल था, जिसने फैंस को सवाल उठाने पर मजबूर किया. कुछ फैंस का मानना है कि जापान के काओरू मितोमा के बॉल को किक करने से पहले फैंस को लगा कि वो लाइन से बाहर जा चुकी है. हालांकि, मैच के दौरान काफी जांच के बाद इसे गोल दिया गया. क्योंकि अधिकारियों को लगा कि गेंद लाइन के पार नहीं हुई थी, जबकि सोशल मीडिया फैंस का रिएक्शन कुछ और है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…