-भारत एक्सप्रेस
BCCI (@BCCI) / Twitter
Virat Kohli Century: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 72 वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया और अब सबसे अधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. जिन्होंने 100 शतकों के साथ अपने करियर का अंत किया था. रिकी पोंटिंग अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं. यह 2019 के बाद से वनडे क्रिकेट में कोहली का पहला शतक था. आज के शतक से पहले उनका पिछला शतक 2019 में वेस्टइंडीज दौरे पर था.
1214 दिन बाद विराट का वनडे शतक
टीम इंडिया के किंग कोहली ने करियर का 44वां वनडे शतक पूरा कर लिया है. इस दिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि विराट के बल्ले से 1214 दिन बाद ये वनडे शतक निकला है. किशन और कोहली की पारियों के दम पर भारत ने 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 339/3 रन बना लिए हैं.
विराट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में आखिरकार विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकल ही गया. वनडे में करीब 40 महीने के बाद किंग ने सैकड़ा पार किया. इसी के साथ वो रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े रिकॉर्ड के एक कदम और करीब आ गए.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 100 शतक
विराट कोहली- 72 शतक
रिकी पोंटिंग- 71 शतक
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन का तूफान, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड ध्वस्त
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 49 शतक
विराट कोहली- 44 शतक
रिकी पोंटिंग- 30 शतक
रोहित शर्मा- 29 शतक
अब कोहली की नजर सचिन के रिकॉर्ड पर…
भले ही हमेशा विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से होती रही, लेकिन विराट को एक ऐसा बल्लेबाज बनना था, जिससे विपक्षी खौफ में हों, एक ऐसा क्रिकेटर जिसकी मौजूदगी सीरीज का माहौल बढ़ा दे. विराट कोहली ने खुद को वैसा बनाया और आज देखिए उनके पास फिटनेस और ताकत है. विरोधी टीम के गेंदबाज खौफ में रहते हैं. विपक्ष का कप्तान विराट के लिए अलग रणनीति बनता है. सचिन को हमेशा अपना आर्दश मानने वाले किंग कोहली अब उनके सबसे बड़े रिकॉर्ड यानि शतकों के शतक से महज 28 कदम दूर हैं. अगर वो अपने पुराने अंदाज और फॉर्म में रहे तो ये रिकॉर्ड तोड़ना अब भी उनके लिए मुमकिन है.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…