Picture Credit: Screenshot
Virat Kohli with Norwegian dance group: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पांच बार की विश्व कप विजेता टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों को तेज करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (17 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और विराट से काफी उम्मीदें होंगी. जिन्होंने तीन साल से अधिक समय के बाद अपना पहला टेस्ट शतक जमाया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में संपन्न अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 186 रन का स्कोर बनाया. क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने कुल 364 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए. नवंबर 2019 के बाद से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक विराट का टेस्ट क्रिकेट में पहला ट्रिपल-डिजिट स्कोर था.
बल्ले के साथ अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विराट ने चौथे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विराट भारतीय टीम में सबसे सीनियर बल्लेबाज होंगे और उनके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. इस बीच मुंबई पहुंचने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह नॉर्वे स्थित डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS ODI: टेस्ट के बाद वनडे की बारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक होगी जंग, देखें पूरा शेड्यूल
मस्ती करते दिखे कोहली, नॉर्वे के डांस ग्रुप के साथ मचाया धमाल
कोहली का नया अवतार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. उन्होने नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल (Quick Style) के साथ डांस किया है. कोहली ने ‘स्टीरियो नेशन’ के गाने ‘इश्क’ पर डांस करते नजर आए. नॉर्वे का यह डांस ग्रुप ‘काला चश्मा’, ‘साडी गली’ और ‘चुरा के दिल मेरा’ जैसे बॉलीवुड गानों पर वीडियो बना चुका है. कोहली इस नए वीडियो में सफेद टीशर्ट और काली जिंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने डांस ग्रुप को यह सिखाया कि कैसे बल्ले के साथ डांस किया जा सकता है. इसमें कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “देखिए मैं मुंबई में किससे मिला.”
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…