देश

UP Politics: बसपा को बीजेपी की ‘बी’ टीम बताने पर भड़की मायावती, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Mayawati: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर चल रही है. एक तरफ समाजवादी पार्टी हर तरह से बीजेपी को रोकने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी बसपा उस पर हमलावर हो गई है. दोनों पार्टियां एक दूसरे पर बीजेपी की बी टीम बताने का आरोप लगाने में लगी हुई हैं. बीते दिनों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा को बीजेपी की बी टीम बताया था जिसके बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर पलटवार किया है. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा द्वारा आरोप लगाना गलत है, विद्वेष पूर्ण है.

मायावती ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश देख रहा है कि कौन किसकी बी टीम रही है और अभी भी उसी रुप में सक्रिय है.

बीजेपी, सपा और कांग्रेस सभी घोर जातिवादी पार्टियां

मायावती ने सपा अध्यक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, “बीजेपी, सपा और कांग्रेस सभी घोर जातिवादी और बहुजन विरोधी पार्टियां हैं, कोई कम तो कोई ज्यादा है. इसके अलावा, सपा द्वारा विद्वेषपूर्ण आरोप लगा देने से काम नहीं चलेगा. क्योंकि पूरा प्रदेश और देश भी यह देख रहा है कि कौन किसकी बी टीम रही है और अभी भी उसी रुप में सक्रिय है.”

यह भी पढ़ें-   Sameer Khakkar Death: मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर समीर खक्कड़ का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इन फिल्मों के दम पर लाखों दिलों पर किया राज

अखिलेश यादव ने क्या कहा था ?

पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि “पिछले विधानसभा चुनावों में, बीजेपी दफ्तर में बसपा के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया. बसपा के प्रत्याशी जीत के लिए नहीं, बल्कि सपा के उम्मीदवारों को जीतने से रोकने के लिए मैदान में उतारे गए थे. बसपा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और उसके संस्थापक कांशीराम के रास्ते से भटक गई है. बसपा ने बीजेपी के साथ सांठगांठ की है और उसकी बी-टीम के रूप में काम करती है.”

तब सपा के आरोपों का बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था “सपा अध्यक्ष खुद बीजेपी की ‘बी टीम’ हैं. सपा बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं. 2017 में सरकार बनते ही बीजेपी ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

8 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

8 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

15 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

22 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

23 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

31 minutes ago