Rohit Sharma
Rohit Sharma Fan: शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान एक युवा फैन अपने स्टार खिलाड़ी ने मिलने बीच मैदान में घुस आया. दरअसल, क्रिकेट फैंस के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बहुत लोकप्रिय हैं. लाइव मैच के दौरान एक फैन उनसे मिलने के लिए मैदान में घुस गया और हिटमैन के गले लग गया. यह घटना भारतीय पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई. बता दें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा. रोहित ने सिर्फ 47 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका वनडे क्रिकेट में 48वां अर्धशतक है.
भारत के सामने जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य
तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास रायपुर वनडे जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाने का बड़ा मौका है. टॉस जीतकर पहले गेंबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पूरी तरह से मैच पर अपना कब्जा जमा लिया है. रायपुर वनडे में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा. पूरी कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई. अब भारतीय टीम को सीरीज और इस मैच को जीतने के लिए महज 109 रन बनाने हैं.
न्यूजीलैंड की टीम 108 रन पर ऑलआउट
टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट और मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव के नाम 1-1 विरेच रहे.
भूल गए टॉस जीतकर क्या करना है कप्तान
रोहित शर्मा के लिए रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के टॉस में शर्मनाक क्षण था क्योंकि भारत के कप्तान भूल गए कि टॉस जीतने के बाद क्या करना है. शर्मा ने स्वीकार किया कि वह भूल गए कि क्या करना है. दरअसल रोहित ने सिक्का उछाला और यह रायपुर में उनके पक्ष में गया लेकिन उसके बाद जो हुआ वह पूरी तरह से कॉमेडी था क्योंकि भारत के कप्तान भूल गए कि वह उसके बाद क्या करना चाहते थे.
भारतीय कप्तान ने अपना मन बनाने के लिए समय लिया और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्रिकबज के हवाले से टॉस के बाद बोलते हुए, रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि सिक्का उछालने के बाद वह भूल गए कि वह क्या करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम के साथ पहले बल्लेबाजी करने या गेंदबाजी करने के बारे में काफी चर्चा की और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना चाहते थे.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…