होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दो महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को पीटा (फोटो ट्विटर)
Bihar: बिहार के कैमूर जिले में एक बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर दो महिला कॉन्स्टेबल बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रही हैं. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग शख्स दोनों महिला कॉन्स्टेबलों से रहम की भीख मांग रहा है और कह रहा है कि, ”मेरी गलती क्या है, मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था”. बुजुर्ग के लाख कहने के बाद भी महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी. दनादन शिक्षक पर लाठियां चलाती रहीं. वहीं डर कर कोई रोकने तक नहीं आया.
घटना भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक के पास की है, यहां बुजुर्ग शिक्षक सड़क पार कर रहा था. उस दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुके नहीं. उन्होंने कुछ कहा तो महिला कॉन्स्टेबल को लगा कि वो गाली दे रहे हैं. इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया.
65 साल के बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया. जिसके बाद मामले पर कार्रवाई की गई. एसपी ललित मोहन शर्मा के मुताबिक, नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को 3 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर दो महिला कॉन्स्टेबल ज्ञानती कुमारी और दूसरी नंदनी कुमारी की ड्यूटी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी.
सूत्रों की मानें तो महिला कॉन्स्टेबल चौराहे पर ट्रैफिक रेगुलेट कर रही थीं, चौराहे पर ट्रैफिक लगा हुआ था. दोनों महिला ट्रैफिक खुलावाने में लगी हुईं थीं. इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर शर्मा साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे. तभी महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हे रोका तो कहासुनी हो गई और महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग शिक्षक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया.
घटना के बाद शिक्षक नवल किशोर पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,”मैं साइकिल से जा रहा था. मुझे पहले एक डंडा मारा. मैंने कुछ नहीं बोला. इग्नोर करके आगे बढ़ने लगा तो पीछे से आकर साइकिल पकड़ लिया. दोनों महिला सिपाहियों ने करीब मुझे 20 से ज्यादा डंडे मारे हैं”.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…