होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का गोंडा में हुआ स्वागत (फोटो ट्विटर)
UP: देश में इस समय बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है. उन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप है. उन्हें जांच समिति की तरफ से अपनी रिपोर्ट सौंपने तक पद छोड़ने के लिए कहा गया है. वहीं पहलवान खिलाड़ियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. वो लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी बृजभूषण को आज शनिवार (21 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के गोंडा में शुरू हुए प्रमुख कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने हैं.
आज शनिवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. जिसका उद्घाटन सांसद बृजभूषण सिंह ने किया. मंच पर जाने से पहले अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और माल्यार्पण भी किया. बृजभूषण वहां चल रहे मैचों को देखते हुए नजर आए.
यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा की है कि सात सदस्यीय निगरानी समिति बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न और वित्तीय गबन के आरोपों की जांच करेगी. उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि चार सप्ताह में न्याय होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच उनको यूपी के गोंडा में प्रमुख कुश्ती प्रतियोगिता में चीफ गेस्ट बनाया गया और इस दौरान जोरदार स्वागत भी किया गया.
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ राजधानी दिल्ली में देश की खिलाड़ी लगातार जंतर-मंतर पर लगातार धरना दे रहे हैं. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक सहित देश के प्रमुख पहलवान तीन दिवसीय धरने पर हैं. जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है. पहलवानों ने भारतीय ओलंपिक संघ में WFI के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं और 4 मांगें रखी हैं. वहीं पहलवान बजरंग पुनिया ने तो यह भी कहा कि हम सब अपना करियर दांव पर लगाकर आए हैं.
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…