खेल

WCL में खेलने से मना किया तो बौखला गए Shahid Afridi, भारत के खिलाफ उगला जहर, Shikhar Dhawan को बताया- ‘सड़ा अंडा’

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला होने वाला था. लेकिन पहलगाम में हुए बेरहम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया.

टीम की तरफ से लंबे बहिष्कार के बाद आखिर में मैनेजमेंट को झुकना पड़ा और मैच रद्द करने का फैसला लिया गया. वहीं मैच रद्द होने के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी वजह रहे, क्योंकि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ काफी जहर उगला था.

बूरी तरह बौखलाए Shahid Afridi

अब WCL में भारत-पाक का मैच रद्द होने के बाद Shahid Afridi की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इस बार भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. साथ ही उन्होंने कहा है कि दोनों टीमों के मैच रद्द होने की वजह से भरतीय टीम के भी कई खिलाड़ी नाराज थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से ये फैसला लेना पड़ा.

एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम के भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस मैच के रद्द होने की वजह से नाराज हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह शिखर धवन को बताया है. अफरीदी ने धवन को ‘सड़ा अंडा’ बताते हुएआरोप लगाया कि उन्होंने ही बाकी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खराब किया है.

क्या बोले Shahid Afridi?

शाहिद अफरीदी ने कहा, “खेल देशों को एक साथ लाते हैं. अगर हर चीज में राजनीति आ जाएगी तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? बिना बातचीत के कोई चीज सुलझ नहीं सकती है. इस तरह के खेल आयोजनों का मकसद होता है एक दूसरे को करीब लाना. लेकिन आप भी जानते हैं कि हमेशा कोई एक सड़ा अंडी होता है जो सब कुछ खराब कर देता है.”

अफरीदी ने आगे कहा, “धवन अपने देश के लिए शर्मिंदगी का कराण बन चुके हैं. अगर भारतीय टीम WCL 2025 में हिस्सा नहीं लेना चाहती है तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए.”

अफरीदी ने कहा, “पूरी टीम ने मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग की थी. मुझे लगता है कि सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से सब को पीछे हटना पड़ा. इससे भारतीय टीम भी बहुत नाराज है. आपको देश के लिए एक अच्छा राजदूत बनना चाहिए, लेकिन आप सिर्फ शर्मिंदगी बन गए हैं.”

ये भी पढ़ें- ICC वार्षिक सम्मेलन में बड़े फैसले: इंग्लैंड को WTC फाइनल की मेज़बानी, अफगान महिला क्रिकेटरों के लिए नई पहल

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

11 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

35 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago