वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला होने वाला था. लेकिन पहलगाम में हुए बेरहम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया.
टीम की तरफ से लंबे बहिष्कार के बाद आखिर में मैनेजमेंट को झुकना पड़ा और मैच रद्द करने का फैसला लिया गया. वहीं मैच रद्द होने के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी वजह रहे, क्योंकि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ काफी जहर उगला था.
बूरी तरह बौखलाए Shahid Afridi
अब WCL में भारत-पाक का मैच रद्द होने के बाद Shahid Afridi की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इस बार भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. साथ ही उन्होंने कहा है कि दोनों टीमों के मैच रद्द होने की वजह से भरतीय टीम के भी कई खिलाड़ी नाराज थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से ये फैसला लेना पड़ा.
एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम के भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस मैच के रद्द होने की वजह से नाराज हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह शिखर धवन को बताया है. अफरीदी ने धवन को ‘सड़ा अंडा’ बताते हुएआरोप लगाया कि उन्होंने ही बाकी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खराब किया है.
क्या बोले Shahid Afridi?
शाहिद अफरीदी ने कहा, “खेल देशों को एक साथ लाते हैं. अगर हर चीज में राजनीति आ जाएगी तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? बिना बातचीत के कोई चीज सुलझ नहीं सकती है. इस तरह के खेल आयोजनों का मकसद होता है एक दूसरे को करीब लाना. लेकिन आप भी जानते हैं कि हमेशा कोई एक सड़ा अंडी होता है जो सब कुछ खराब कर देता है.”
अफरीदी ने आगे कहा, “धवन अपने देश के लिए शर्मिंदगी का कराण बन चुके हैं. अगर भारतीय टीम WCL 2025 में हिस्सा नहीं लेना चाहती है तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए.”
अफरीदी ने कहा, “पूरी टीम ने मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग की थी. मुझे लगता है कि सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से सब को पीछे हटना पड़ा. इससे भारतीय टीम भी बहुत नाराज है. आपको देश के लिए एक अच्छा राजदूत बनना चाहिए, लेकिन आप सिर्फ शर्मिंदगी बन गए हैं.”
ये भी पढ़ें- ICC वार्षिक सम्मेलन में बड़े फैसले: इंग्लैंड को WTC फाइनल की मेज़बानी, अफगान महिला क्रिकेटरों के लिए नई पहल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

