खेल

‘हमें प्रिंस चार्ल्स नहीं, पीएम मोदी के साथ तस्वीर चाहिए थी,’ कोच ने किया सपोर्ट स्टाफ से हुई बातचीत का खुलासा

विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. इस दौरान कोच अमोल मजूमदार ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड में प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी, तो प्रोटोकॉल के चलते उस वक्त सपोर्ट स्टाफ उनके साथ तस्वीरें क्लिक नहीं करवा सका. तब सपोर्ट स्टाफ ने कहा था कि उन्हें पीएम मोदी के साथ तस्वीरें चाहिए.

पीएम मोदी के साथ तस्वीर चाहिए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “हम जून में इंग्लैंड में प्रिंस चार्ल्स से मिले. प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ 20 ही सदस्य उनसे मिल सकते थे. ऐसे में सपोर्ट स्टाफ वहां नहीं आ सका. मैंने सपोर्ट स्टाफ से इसके लिए माफी मांगी, तो स्टाफ ने कहा- ठीक है, हमें यह तस्वीर नहीं चाहिए. हमें 4 या 5 नवंबर को पीएम मोदी के साथ तस्वीर चाहिए. आज वही दिन है.”

इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2017 में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. उस समय टीम इंडिया महज 9 रन से इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला गंवा बैठी थी. इसके बाद पीएम मोदी ने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया था.

पीएम से बात करके लगा अच्छा

इस मुलाकात के बाद अपने मैसेज में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 वर्ल्ड कप के बाद मिलने पर उनकी ओर से साझा की गई बातों के लिए पीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनसे दोबारा बात करके बहुत अच्छा लगा.

उन्होंने कहा, “जब हम 2017 में मिले थे, तब हम फाइनल हार गए थे. लेकिन उस समय, आपने हमें बहुत मोटिवेट किया था. आपने हमें बताया था कि जब भी अगला मौका मिले तो कैसे खेलना है और अपना बेस्ट देना है. आज आखिरकार ट्रॉफी जीतने के बाद आपसे दोबारा बात करके बहुत अच्छा लगा.”

भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52 रन से जीत दर्ज करते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था.

ये भी पढें: महिला विश्व कप विजेता टीम से PM Modi ने की भेंट, हरमनप्रीत कौर ने याद किया 2017 का अनुभव, जब बिना ट्रॉफी हुई थी मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चेन्नई में DMK को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया, स्टालिन ने साफ कहा- तमिलनाडु के हितों पर नहीं होगा समझौता

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और विपक्षी नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन…

1 minute ago

पर्दे पर ठंडी शुरूआत के बाद अवनीत कौर के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर घिरी Gunmaaster G9

इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' में अवनीत कौर के डांस नंबर की कोरियोग्राफी…

33 minutes ago

लोकसभा में कल पेश होंगे तीन अहम विधेयक, महिला आरक्षण और परिसीमन पर होगी चर्चा; अमित शाह भी रखेंगे प्रस्ताव

Parliament Winter Session 2026: संसद के शीतकालीन सत्र में 30 नवंबर को लोकसभा में महिला…

51 minutes ago

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मोदी सरकार का बड़ा प्लान: ऊर्जा भंडारण क्षमता 15 गुना बढ़ाने पर दी सहमति

दो दिवसीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच 24 घंटे बिजली…

2 hours ago

रणथंभौर में टाइगर RBT-2506 का खौफनाक शिकार, पर्यटकों के सामने नीलगाय पर किया हमला; कैमरे में कैद हुआ रोमांचक नजारा

Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में टाइगर RBT-2506…

2 hours ago

न्यू नोएडा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार, 114 सेक्टरों में बसेगा यूपी का नया मेगा सिटी

New Noida Master Plan: न्यू नोएडा का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. दादरी से…

2 hours ago