क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
गौतम गंभीर (फोटो फाइल)
Gautam Gambhir Viral Video: भारत और नेपाल के बीच में खेल गए मुकाबले के दौरान पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. इस वीडियो में गौतम गंभीर दर्शकों को आपत्तिजनक इशारा (मीडिल फिंगर) दिखा रहे हैं. बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर कमेंट्री खत्म करने के बाद वापस स्टेडियम लौट रहे थे. इस दौरान कुछ दर्शकों ने उनको देखकर कोहली और धोनी के नाम के नारे जोर-शोर से लगाना शुरू कर दिए. इसके बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज ने उनको मीडिल फिंगर दिखा दी. अब उनका यह वीडियो वायरल हो गया और लोग सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल होने लगे.
गौतम गंभीर जब इस वीडियो के सामने आने पर लोगों के निशाने पर आए तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने बताया कि यह इशारा उन दर्शकों के लिए नहीं था जो विराट और धोनी के नारे लगा रहे थे.
यह भी पढ़ें- IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा भारत, पाक से होगी भिड़ंत
गौतम गंभीर इस पूरे मामले पर खुद सामने आए और मीडिया से बात करते हुए कहा कि,”सोशल मीडिया में जो दिखाया जाता है, उसमें कुछ भी सच नहीं होता क्योंकि सोशल मीडिया में लोग अपनी तरफ से जो दिखाना चाहते हैं वो दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि वहां कुछ पाकिस्तानी दर्शक थे भारत मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप मैच देखने आए तो राजनीतिक नारेबाजी न करें. आप अगर भारत विरोधी नारे या कश्मीर के बारे में कुछ कहेंगे तो आप मुझसे चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकते. सोशल मीडिया आपको कभी पूरी तस्वीर नहीं दिखाता है.’’ गंभीर ने आगे कहा वहां पर भारत विरोधी नारे लग रहे थे. वहां पर कश्मीर को लेकर नारे लग रहे थे ऐसे में प्रतिक्रिया होना लाजमी है, मैं वहां से हंस कर नहीं निकल सकता था.’’
माना जा रहा है कि यह वीडियो एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान मैच का है. गंभीर ने बताया कि मैं भारत-पाकिस्तान के दोनों दर्शकों को यही कहना चाहूंगा कि आप अपने देश को सपोर्ट करें. किसी भी खिलाड़ी या उसके देश के बारे में न बोलें. फिर उनसे सवाल किया कि कहा जा रहा है आपने धोनी-धोनी के नारों पर रिएक्ट किया. इस पर गंभीर ने कहा- तभी मैंने कहा कि जो सोशल मीडिया पर दिखाया जाता है उस पर विश्वास न करें. वहां अपनी मर्जी से चीजें ट्विस्ट की जाती हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर सबकुछ तो कैद नहीं होता.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…