देश

Ghosi By-Polls: घोसी उपचुनाव में 5 बजे तक 49.42 फीसदी वोटिंग, बागेश्वर में 55.39% मतदान

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. ये सीट कई मायने में काफी अहम मानी जा रही है. इस सीट पर बीजेपी का मुकाबला समाजवादी पार्टी से है. वहीं कांग्रेस, आदमी पार्टी और लेफ्ट ने अपने प्रत्याशी न उतारकर सपा को समर्थन दिया है. बीजेपी ने सपा छोड़कर आए दारासिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से मुकाबले के लिए सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

घोसी विधानसभा में 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. जहां पर विधानसभा के 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपना वोट डालेंगे. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए चुनाव आयोग ने 3 उड़नदस्ता के अलावा 3 वीडियो निगरानी टीम को तैनात किया है. इसके साथ ही मतदान से जुड़ी शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. चुनाव से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन (0547-2990901 और 2221565) नंबर भी जारी किए गए हैं.

मतदाता अपना वोट आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्र के जरिए डाल सकेंगे. चुनावी मैदान में 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदाम के लिए एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक की तैनाती की गई है. 2 जोन और 27 सेक्टर में निर्वाचन क्षेत्र को बांटा गया है. 110 माइक्रो ऑब्जर्वर के अलावा मतदान स्थलों पर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. मतदान से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

Shailendra Verma

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago