देश

G20 Summit: देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर, जहां होने जा रहा है जी-20 समिट, जानिए कैसा है भारत मंडपम ?

दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन 9-10 सितंबर को होने जा रहा है. जिसके लिए पूरी दिल्ली को भव्य तरीके से सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जी-20 समिट का आयोजन प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में होगा. जहां पर भारत की सांस्कृतिक और विविधता वाली विरासत का नजारा देखने को मिलेगा. 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम का उद्घाटन किया था. भारत मंडपम नाम दिए जाने के पीछे एक बड़ी वजह है. पीएम मोदी ने बताया था कि भगवान बसवेश्वर के अनुभव मंडपम से इसकी प्रेरणा मिली, जिसका अर्थ वाद और संवाद की लोकतांत्रिक पद्धति है.

10 हजार लोगों के एकसाथ बैठने की व्यवस्था

प्रगति मैदान को रीडेवलप करने की शुरुआत 2017 में एक नेशनल प्रोजेक्ट के तहत हुई थी. जिसमें 2700 करोड़ रुपये की लागत आई है. भारत मंडपम के निर्माण पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. भारत मंडपम 123 एकड़ में फैला हुआ है. जिसे देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का दर्जा मिला है. यहां पर एक साथ 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

दिखाई देती है भारतीय संस्कृति और विरासत की छटा

भारत मंडपम तीन फ्लोर का बनाया गया है. जिसके हर फ्लोर पर भारतीय संस्कृति और विरासत की छटा देखने को मिलती है. मंडपम को काफी बेहतर तरीके से सजाया गया है. इसके हर कमरे से लेकर हर जगह भारतीय पारंपरिक विविधता, कला और सांस्कृतिक विरासत की मिली-जुली झलक देखने को मिलती है.

यह भी  पढ़ें- G20 Summit के दौरान दिल्ली मेट्रो ने जारी की खास एडवाइजरी, इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

एक साथ 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

भारत मंडपम में एक ऐसा हॉल बनाया गया है. जहां पर एक साथ 7 हजार लोग बैठ सकते हैं. ये दुनिया के सबसे बड़े हॉल में से एक है. जो सिडनी के ओपेरा हाउस से भी काफी बड़ा है. भारत मंडपम में सुरक्षा-व्यवस्था से लेकर पार्किंग और अन्य सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है. यहां पर अंडरग्राउंड में चार हजार वाहन एक साथ पार्क किए जा सकते हैं. इसके अलावा ग्राउंड पार्किंग में 1 हजार गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है.

समिट के बाद आम लोगों के लिए खुलेगा

भारत मंडपम में सजावट के सामानों को भारत के प्रसिद्ध कलाकारों ने बनाया है. जिसमें हाथों से बनी कालीन को बिछाया गया है जिसकी सुंदरता मंडपम में चार चांद लगा रही है. जी-20 समिट के बाद मंडपम को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 minute ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

60 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago