फाइल फोटो.
डब्ल्यूसीएल 2025 में वेस्टइंडीज टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी. इसके बावजूद प्रशंसकों ने टीम के खेल को पसंद किया. दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2026) के अगले सीजन और विराट कोहली-एबी डी विलियर्स के साथ खेलने पर राय रखी.
क्रिस गेल ने कहा, “विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हमने मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह साथ में काफी अच्छा समय बिताया है. वह इस खेल के दिग्गज हैं. हमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी बहुत याद आती है.”
लीजेंड्स लीग में कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, गेल ने कहा, “यह कुछ खास होगा. प्रशंसक इसे पसंद करेंगे.”
WCL 2026 के बारे में गेल ने कहा, “इस सीजन में हमसे कुछ गलतियां हुईं, जिसकी वजह से हमें सेमीफाइनल में जगह नहीं मिल पाई. लेकिन, हम अगले साल और मजबूती से वापसी करेंगे. यह एक शानदार अनुभव था. अब हमारा लक्ष्य डब्ल्यूसीएल 2026 में धमाकेदार वापसी करना है.”
यह भी पढ़ें- India-England Test Series: रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज
वेस्टइंडीज चैंपियंस के मालिक अजय सेठी ने भी इस भावना का समर्थन करते हुए कहा, “जीत और हार खेल का हिस्सा हैं. मैं क्रिस के साथ बैठकर अगले सीजन के लिए नई रणनीति बनाऊंगा. हर सीजन हमें कुछ नया सिखाता है और हम 2026 में खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
इंग्लैंड में दो हफ्ते तक चले इस टूर्नामेंट का समापन दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिताब जीतने के साथ हुआ. इसका श्रेय एबी डिविलियर्स को जाता है, जिन्होंने फाइनल में शानदार शतक लगाते हुए पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई और खिताब पर कब्जा किया.
गेल और डिविलियर्स अगले सीजन में फिर से इस लीग में दिख सकते हैं. कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. ऐसे में उनके WCL 2026 में दिखने की संभावना न के बराबर है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: नवरात्रि के चौथे दिन कुंभ राशि वालों के लिए करियर,…
नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में अमित शाह ने आतंकवाद…
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर चौक इलाके…
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की जड़ें सिर्फ मौजूदा राजनीति में नहीं, बल्कि डुरंड…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया…