खेल

महिला एशिया कप 2024: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल श्रेयंका पाटिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर

श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला एशिया कप से बाहर हो गई हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 21 वर्षीय भारतीय ऑफ स्पिनर के बाएं हाथ की चौथी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है. एशिया कप में भारत ने अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है, जो पाकिस्तान के खिलाफ था. उस मैच में श्रेयंका ने 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर 14 रन दिए थे.

भारत ने इस मैच को काफी आसानी से 15वें ओवर में ही जीत लिया था. इसलिए श्रेयंका को बल्लेबाज़ी करने की जरूरत नहीं पड़ी थी. अब श्रेयंका की जगह 26 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया है. तनुजा ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. वह डब्लूपीएल में गुजरात जायंट्स और घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलती हैं.

श्रेयंका ने दिसंबर 2023 में डब्लूपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. इस साल वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम में थीं. उस टूर्नामेंट में उन्होंने 13 विकेट लिए थे. सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह पहले स्थान पर थीं. डब्लूपीएल में उन्होंने 12.07 की औसत और 7.30 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी.

श्रेयंका ने भारत के लिए 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से केवल दो मैचों में ही उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके अलावा उन्होंने तीन वनडे मैच भी खेले हैं. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली तनुजा ने भी डब्लूपीएल में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्हें 2023 में जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. डब्लूपीएल के ऑक्शन से एक हफ्ते पहले उन्होंने वनडे ट्रॉफी के फाइनल में रेलवे के लिए तीन विकेट लेते हुए, शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में कुल 18 विकेट लिए थे.

वनडे ट्रॉफी में औसत 11.16 और इकॉनमी रेट सिर्फ़ 2.43 था. तनुजा ने 2024 डब्लूपीएल सीज़न के आठ मैचों में 10 विकेट लिए थे और उनका औसत 20.70 और इकॉनमी रेट 7.13 का रहा था. महिला एशिया कप में भारत का अगला मैच रविवार को दांबुला में यूएई के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें- महिला एशिया कप 2024: यूएई को रौंदने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago