खेल

WPL 2023 Auction: ऑक्शन खत्म, स्मृति-शेफाली को मिले करोड़ों, पढ़ें ऑक्शन का फुल अपडेट

Women’s Premier League Cricket (WPL) 2023: आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन के लिए ऑक्शन खत्म हो गया है. टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं. मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा. वहीं, ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा जो उम्मीद से थोड़ा कम है. ऑक्शन की सबसे खास बात रही टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हीरो रहीं जेमिमा रोड्रिग्स पर दिल्ली ने 2.2 करोड़ रुपये लुटाए. भारतीय सलामी बल्लेबाज और अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई. वहीं विदेशी खिलाड़ी की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर सबसे आगे रहीं. उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

26 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

59 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago