खेल

WPL Auction: स्मृति मंधाना का जादू चल गया! RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा

Smriti Mandhana WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के ओपनिंग सेरेमनी की नीलामी मुंबई में चल रही है. आरसीबी द्वारा 3.4 करोड़ रुपये की बोली के साथ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं. जबकि एश गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा. दूसरे सेट में दीप्ति शर्मा ने यूपी वारियर्स से 2.60 करोड़ की राशि प्राप्त की. उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग प्लेयर नीलामी के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया और अंतिम सूची में 449 से अधिक खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई. पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.

स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना पर करोड़ों की बरसात हुई है. टीम इंडिया की इस सलामी बल्लेबाज को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा. स्मृति मंधाना पर कई टीमों ने ने जमकर बोली लगाई लेकिन बाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मारी. आरसीबी ने मंधाना पर मोटी रकम खर्च की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि आरसीबी इस खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है.

ये भी पढ़ें: Tripura Elections: पीएम मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी, बीजेपी करती है सबके लिए काम- बोले त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल

26 साल की स्मृति मंधाना दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं. अभी तक भारत के लिए उन्होंने 2651 रन बनाए हैं. इस खास बल्लेबाज की एक सबसे अच्छी खासियत ये है कि वो टी20 में भी लंबी पारी खेलने का दम रखती हैं. स्मृति मांधना कप्तानी की बेहतरीन विकल्प हैं. इतना ही नही उनके पास विदेशी फ्रेंचाइजी लीग खेलने का भी अनुभव है.

अब तक टॉप पर ये खिलाड़ी

3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
2.0 करोड़ – बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

60 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago