खेल

World Police and Fire Games 2025 : गुरुप्रसाद ने मनवाया भारतीय पुलिस का लोहा, गोल्ड के साथ जीता ब्रॉन्ज

World Police and Fire Games 2025 : कर्नाटक के तुमकुरु जिला पुलिस विभाग के एथलीट गुरुप्रसाद ने अमेरिका में भारतीय पुलिस का लोहा मनवाया है. गुरुप्रसाद ने अलबामा में आयोजित ‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025’ के 21वें संस्करण में स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए.

भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, गुरुप्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण और 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता. गुरुप्रसाद वर्तमान में तुमकुरु शहर के तिलक पार्क पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं.

‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025’ का आयोजन 27 जून से 6 जुलाई के बीच अमेरिका में हो रहा है, जो एक ओलंपिक शैली की प्रतियोगिता है. इसमें विश्व के अलग-अलग देशों के हजारों एथलीट हिस्सा लेते हैं, जिनमें लॉ-एनफोर्समेंट, फायरफाइटर्स और करेक्शन, प्रोबेशन, बॉर्डर प्रोटेक्शन, इमिग्रेशन और कस्टम के अधिकारी होते हैं.

खेलों का आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता है. आमतौर पर आधिकारिक खेल कार्यक्रम में 60 से अधिक खेल शामिल होते हैं. इन खेलों का संचालन कैलिफोर्निया पुलिस एथलेटिक फेडरेशन (सीपीएएफ), मेजबान शहर और डब्ल्यूपीएफजी निदेशक मंडल करते हैं.

पहली बार ‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स’ साल 1985 में सैन जोस (कैलिफोर्निया) में आयोजित किया गया था. अब तक इसका आयोजन अमेरिका सहित ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, उत्तरी आयरलैंड, स्पेन और स्वीडन में किया जा चुका है.

‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स’ (डब्ल्यूपीएफजी) का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर कैलिफोर्निया पुलिस गेम्स की ही तरह खेलों की समान विविधता, उच्च स्तरीय स्टेडियम, कुशल अधिकारी और बेहतरीन एथलेटिक प्रदर्शन प्रदान करना है.

डब्ल्यूपीएफजी का दायरा लगातार बढ़ रहा है. इसमें हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या के साथ-साथ उपस्थिति भी लगातार बढ़ रही है.

हालांकि, इसमें औसतन लगभग 9,000 एथलीट हिस्सा लेते हैं, लेकिन 2011 में न्यूयॉर्क में आयोजित डब्ल्यूपीएफजी ने अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी का रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें करीब 70 देशों से आए 16,000 से अधिक एथलीट्स ने 67 खेलों में प्रतिस्पर्धा की थी.

आईएएनएस

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

5 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

30 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

42 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago