Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में आज से अमरनाथ यात्रा 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई. पवित्र अमरनाथ गुफा में आज भोर में भगवान शिव की पहली आरती की गई, जिसका वीडियो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने जारी किया.
सालों से आस्था का प्रतीक रही यह यात्रा हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. भोलेनाथ के दर्शन की लालसा लिए पहला जत्था भजन-कीर्तन गाते हुए गुफा तक पहुंचा. “बम-बम भोले” और “भारत माता की जय” के जयकारों से गूंजते माहौल में श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए और आरती में भाग लिया.
गुफा के दर्शन के बाद भक्तों के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ झलक रहा था. इसी दौरान जम्मू से दूसरा जत्था भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पूरे जोश और श्रद्धा के साथ रवाना हो चुका है.
इस समय कश्मीर की घाटी शिवभक्ति में डूबी नजर आ रही है. हर ओर “हर हर महादेव” और “बम भोले” के स्वर सुनाई दे रहे हैं. अमरनाथ यात्रा के पहले ही दिन भक्तों ने प्राकृतिक हिम-शिवलिंग के सामने श्रद्धा से पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
आज की पहली आरती मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधिपूर्वक संपन्न हुई. यह ऐतिहासिक तीर्थयात्रा अगले 38 दिनों तक चलेगी और 9 अगस्त 2025 को इसका समापन होगा. समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस पावन आरती का वीडियो X (पहले ट्विटर) पर साझा किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह नजर आ रहा है.
समुद्र तल से करीब 3,888 मीटर (लगभग 12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा न केवल शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है बल्कि इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि यहीं पर माता सती के अंग गिरे थे. इस तीर्थस्थल की देखरेख श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड करता है, जिसकी स्थापना वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष कानून से की गई थी.
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार की तारीफ की
-भारत एक्सप्रेस
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…