खेल

WPL 2023: पहले ही मैच में स्मृति मंधाना की टीम की करारी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 60 रनों से रौंदा

DCW vs RCBW: डब्ल्यूपीएल के दूसरे मैच में स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के खिलाफ 60 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में आरसीबी 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तारा नॉरिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 5 विकेट झटके.

बड़े स्कोर के आगे आरसीबी की बल्लेबाजी फ्लॉप

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना (35) और सोफी डिवाइन (14) बड़ा स्कोर नहीं कर सकीं. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं एलिसे पेरी ने 31 रन की पारी खेली. लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण आरसीबी तेजी से रन बटोर नहीं पाई. हीथर नाइट ने 34 रनों की पारी खेली लेकिन ये पारी पहाड़ से स्कोर के आगे नाकाफी थी और पूरी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी.

शैफाली-लैनिंग की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा (84) और कप्तान मेग लैनिंग (72) के बीच 162 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई. दोनों बैटर्स ने मैदान के चारों तरफ खुलकर स्ट्रोक्स लगाए और आरसीबी को विकेट के लिए तरसा दिया. शैफाली ने 45 गेंदों पर 84 रन में 10 चौके और चार छक्के लगाए जबकि लैनिंग ने 43 गेंदों पर 72 रन में 14 चौके लगाए.शैफाली और लैनिंग के बाद मरिजन कप्प ने 17 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जबकि जेमिमा 15 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहीं.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: युवा लड़कियों को प्रेरित करेगा विमेंस प्रीमियर लीग- बोलीं नीता अंबानी

शैफाली बेहद आक्रामक अंदाज में खेल रही थीं. पावर-प्ले के बाद शैफाली के हवाई शॉट्स और मेग की टाइमिंग लाजवाब थी. आशा शोभना के नौवें ओवर में शैफाली दो छक्के लगाए. इस ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बैटर्स ने 22 रन बटोर लिए. शैफाली ने केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और केवल 58 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की. अगले ओवर में मेग ने भी हीथर नाइट की गेंद पर स्वीप डाउन लेग से चौका जड़कर अपना अर्धशतक लगाया. हालांकि, दोनों बल्लेबाजों को हीथर नाइट ने पवेलियन भेजा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago