खेल

WPL 2025 विवाद: 15 गेंदों में तीन रन आउट न देने से हंगामा, थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़की मुंबई इंडियंस

WPL 2025 Controversy: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे दिन थर्ड अंपायर के फैसलों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में 15 गेंदों के अंदर तीन करीबी रन आउट के फैसले ने सबको चौंका दिया. खासकर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन फैसलों से नाखुश नजर आईं, और उनकी टीम को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हार झेलनी पड़ी.

रन आउट फैसलों पर उठे सवाल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 165 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 18वें ओवर में शिखा पांडे के रन आउट का फैसला विवाद की वजह बना. उन्होंने सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ी निकी प्रसाद ने उन्हें वापस भेज दिया. तभी गेंदबाज की सीधी थ्रो स्टंप्स से टकराई, और मामला थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन के पास गया.

थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो स्टंप्स की लाइट जलते समय शिखा का बल्ला क्रीज से बाहर था, लेकिन जब बेल्स हवा में थी, तब वह अंदर पहुंच चुकी थीं. अंपायर ने इस आधार पर उन्हें नॉट आउट करार दिया, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम असंतुष्ट दिखी.

19वें और अंतिम ओवर में भी विवादित फैसले

19वें ओवर में राधा यादव और फिर अंतिम गेंद पर अरुंधति रेड्डी के रन आउट के फैसले को लेकर भी विवाद हुआ. दोनों ही मौकों पर जब स्टंप्स की लाइट जली, तब उनका बल्ला या पैर क्रीज के बाहर था, लेकिन जब बेल्स पूरी तरह गिरीं, तब वे क्रीज के अंदर थीं. अंपायर ने इस आधार पर दोनों को नॉट आउट दिया, जिससे मुंबई की टीम और उनके प्रशंसक नाखुश नजर आए.

 


इसे भी पढ़ें- दुबई पहुंची भारतीय टीम, Rohit-Virat के इन Records पर रहेगी फैन्स की नजर


माइक हेसन ने जताई हैरानी

न्यूजीलैंड और आरसीबी के पूर्व हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने इस फैसले पर X पर पोसेट करते हुए लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि अंपायर ने यह क्यों माना कि ‘जिंगल बेल्स’ तकनीक लागू नहीं होगी. एक बार जब बेल्स की लाइट जलती है, तो इसका मतलब है कि संपर्क टूट गया और विकेट बिखर गया. खेल के नियमों के मुताबिक फैसला होना चाहिए था. पिछले 10 मिनट में जो हुआ, वैसा पहले कभी नहीं देखा.”

थर्ड अंपायर के इन फैसलों ने क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी है, और अब इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है.


इसे भी पढ़ें- ICC Champions Trophy 2025: 29 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट, विजेता टीम की इनामी राशि जानकर आप हो जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

5 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

60 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago