मशहूर ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip वर्ल्ड टेनिस लीग (WTL) 2025 का ऑफिशियल ट्रैवल पार्टनर बन गई है. तीन साल तक यूएई में धूम मचाने के बाद ये शानदार टेनिस टूर्नामेंट पहली बार भारत आ रहा है. 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में मुकाबले होंगे.
EaseMyTrip दुनिया भर से आने वाले सभी खिलाड़ियों, टीमों और अधिकारियों की पूरी यात्रा और लॉजिस्टिक्स संभालेगी. फ्लाइट, होटल, आने-जाने का इंतजाम सब कुछ बेस्ट क्वालिटी का होगा. कंपनी ने कहा कि वो खिलाड़ियों को बिना किसी परेशानी के सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे सकें.
इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े नाम खेलते नजर आएंगे. दुनिया के टॉप खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव, निक किर्गियोस, पाउला बडोसा, डेनिस शापोवालोव, गेल मोनफिल्स, एलिना स्वितोलिना जैसे सितारे आएंगे. भारत की ओर से रोहन बोपन्ना, सुमित नागल, युकी भांबरी, अंकिता रैना, सहजा यमलापल्ली जैसे खिलाड़ी खेलेंगे.
EaseMyTrip के फाउंडर और सीएमडी निशांत पिट्टी ने कहा, “भारत में वर्ल्ड टेनिस लीग का आगमन खेल जगत के लिए ऐतिहासिक पल है. हमें गर्व है कि हम विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को बेहतरीन यात्रा सुविधा देंगे.”
वर्ल्ड टेनिस लीग की को-फाउंडर हेमाली शर्मा ने कहा, “EaseMyTrip जैसी भरोसेमंद कंपनी के साथ जुड़कर हमें खुशी है. उनकी मदद से हर छोटी-बड़ी व्यवस्था परफेक्ट रहेगी.”
भारत में टेनिस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस टूर्नामेंट में शानदार खेल के साथ कोर्ट के बाहर भी भरपूर मनोरंजन होगा. EaseMyTrip की पार्टनरशिप से ये इवेंट और भी खास बना देगी. बेंगलुरु इस साल के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है. टेनिस फैंस के लिए ये चार दिन यादगार होने वाले हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…
हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…
UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…
Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…
JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…