खेल

ICC Player of The Month: केन विलियमसन और पथुम निसंका को पछाड़ यशस्वी जायसवाल ने मारी बाजी, महिला वर्ग में एनाबेल सदरलैंड बनी विजेता

ICC Player Of The Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार, 12 मार्च को फरवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया. पुरुष वर्ग में ये अवॉर्ड टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मिला. वहीं महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड विजेता बनीं. जायसवाल ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसांका को पछाड़ कर बाजी मारी. वहीं सदरलैंड को यूएसए की कविशान एगोडागे और एशा ओझा से चुनौती मिली थी.

यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मंथ

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 712 रन बनाए थे, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इंग्लिश टीम के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. जायसवाल ने फरवरी महीने में खेले गए इस सीरीज के तीन मैच में 560 रन बनाए थे. जिसमें लगातार दो दोहरा शतक भी शामिल है. बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने विशाखापट्टन और राजकोट में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में क्रमश 209 रन और नाबाद 214 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जायसवाल ने अर्धशतक भी जड़ा था.

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

अवॉर्ड के ऐलान के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वो इस अवॉर्ड को जीतकर काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि व भविष्य में और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली पांच मैचों की सीरीज है और उनके साथियों के साथ यह अनुभव शानदार रहा. वो अपने प्रैक्टिस सेशन में कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं और अपने सीनियर्स से सीखते हैं और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य आकर्षण राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने के बाद जश्न मनाना था. जायसवाल ने कहा कि यह कुछ ऐसा था, जिसका उन्होंने वास्तव में आनंद लिया. वो वास्तव में इस पल का आनंद ले रहे हैं और अगली सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Herschelle Gibbs, SA vs AUS ODI: जब शराब के नशे में साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने खेली थी तूफानी पारी… आज भी बरकरार है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago