खेल

युजवेंद्र चहल के वायरल ‘गंदा’ वीडियो का सच आया सामने, AI के जरिए रची गई स्पिनर को बदनाम करने की साजिश

Yuzvendra Chahal Viral Video: आईपीएल 2026 के सीजन का रोमांच अपने चरम पर है और मैदान पर पंजाब किंग्स के जादुई स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चहल ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें चतुर गेंदबाज कहा जाता है. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 28 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. चहल का यह फॉर्म न सिर्फ पंजाब किंग्स के लिए सुखद है, बल्कि उनके उन आलोचकों के लिए भी करारा जवाब है जो पिछले कुछ समय से उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे थे.

मैदान पर एक्शन, सोशल मीडिया पर ‘साजिश’

एक तरफ जहां चहल विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया की ‘डार्क साइड’ उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चहल दिल्ली में एक मैच देखने पहुंचे थे, जहां वह दो लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं. हद तो तब हो गई जब वीडियो में एक लड़की को उनकी गोद में बैठे दिखाया गया. इस क्लिप को देखकर फैंस के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं और उनके निजी जीवन को लेकर भद्दी अफवाहें उड़ाई जाने लगीं.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

अगर आप भी इस वीडियो को सच मानकर चहल को जज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करने पर जो सच सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है. दरअसल, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. इसे AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया है. यह साफ तौर पर एक बड़े खिलाड़ी की इमेज खराब करने की सोची-समझी साजिश लगती है. आज के दौर में तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी भी मशहूर हस्ती को निशाना बनाना आसान हो गया है, और चहल इसी ‘डीपफेक’ गंदगी का शिकार हुए हैं.

ये भी पढ़ें- पॉइंट्स टेबल में मची खलबली! ऋतुराज की कप्तानी पर संकट? लगातार दूसरी हार से सन्नाटे में चेन्नई

रिकॉर्ड्स के बादशाह हैं युजी

तमाम विवादों और अफवाहों से इतर, युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर बेमिसाल है. वह आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 200 विकेट लेने का जादुई आंकड़ा पार किया है. पंजाब किंग्स ने उन पर जो भरोसा दिखाया है और भारी रकम खर्च की है, चहल उस पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि चहल इस सीजन में अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं. हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने खुद को और बेहतर बनाने के लिए शराब से पूरी तरह दूरी बना ली है. उनकी यह मेहनत मैदान पर साफ नजर आ रही है, जहां वह मिडिल ओवर्स में आकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ देते हैं. फैंस को उम्मीद है कि चहल इसी तरह अपनी फिरकी का जादू बिखेरते रहेंगे और पंजाब को इस साल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

57 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago