ट्रेंडिंग

China: पति निकला बेवफा तो पत्नी ने इस तरह से लिया खौफनाक बदला; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

China: ये बात भला कौन नहीं जानता कि पति-पत्नी का रिश्ता कितना पवित्र और प्यार भरा होता है. माना जाता है कि जब कोई साथ नहीं देता तो पति-पत्नी का एक ऐसा रिश्ता है जो हमेशा साथ निभाता है. इस रिश्ते को बुढ़ापे का सहारा समझा जाता है और कहा जाता है कि पति-पत्नी जीवन भर तो घर-गृहस्थी और बच्चों की परवरिश में लगा देते हैं, लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और नौकरी के सिलसिले में बाहर चले जाते हैं और फिर बार ही शादी करके बस जाते हैं तो फिर पति-पत्नी ही वो रिश्ता है जो उम्र के अंतिम पड़ाव पर एक साथ एक-दूसरे के लिए खड़ा रहता है.

हालांकि कुछ ही ऐसे मामले होते हैं जो विवादों से घिरे होते हैं, जिसमें तलाक और तकरार की बात सामने आती है लेकिन पत्नी अपने पति से इतना चिढ़ जाए या इतनी नफरत करने लगे और उसकी हत्या तक कर दे ये कम ही सुनने को मिलता है. फिलहाल एक चौंका देने वाला मामला पड़ोसी मुल्क चीन से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेवफाई का ऐसा खौफनाक बदला लिया कि जिसने भी इसके बारे में सुना वह दंग रह गया और ये मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें-क्या माइक्रोवेव ओवन में होते हैं कुछ विशेष प्रकार के सूक्ष्मजीव? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पति की मौत का कारण बनीं पत्नी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला उत्तरपूर्वी चीन के लियाओनिंग स्टेट का है. यहां एक महिला ने अपने पति का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटवा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 38 साल थी. उसने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी मालकिन के साथ संबंध बना लिया था. इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर तकरार हुआ करती थी. इसी बीत शख्स को ब्रेन हेमरेज हुआ तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसको लेकर डाक्टर ने दावा किया है कि वह शख्स को ऑपरेट करने के लिए उसकी पत्नी को ढूंढ रहे थे. इसी दौरान एक महिला वहां आई और उसने खुद को शख्स की बीवी बताया. इस पर डॉक्टरों ने महिला को बताया कि उसके पति की हालत काफी गम्भीर है और उसका बचना मुश्किल है.

महिला ने डॉक्टर को दिया ये जवाब

डाक्टरों की बात सुनने के बाद महिला ने ऐसा जवाब दिया कि चिकित्सक उसे सुनकर चौंक गए. महिला ने कहा कि वो मुझे 10 साल से धोखा दे रहा था. इसके बाद महिला ने कंसेंट पेपर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और चिकित्सकों से कहा कि वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें.

चीन में है ये कानून

बता दें कि चीन में कानून है कि इलाज से पहले परिवार की ओर से सहमति जरूरी होनी चाहिए. इसलिए पत्नी ने जैसे ही अपने पति को बचाने के मना किया चिकित्सकों ने भी मजबूर होकर शख्स का लाइफ सपोर्ट हटा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल ये घटना सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हुई है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. चिकित्सकों को चाहिए था कि ले महिला को रोकते. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में जितना दोषी महिला है, उतना ही दोषी डाक्टर भी हैं, क्योंकि लाइफ सपोर्ट हटा देना भी एक अपराध ही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

51 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago