ट्रेंडिंग

Viral News: क्या आप भी दरवाजा खोलते समय Push और Pull में हो जाते हैं कन्फ्यूज ? जानें अक्सर लोगों के साथ क्यों होता है ऐसा?

Viral News: इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं. ये अब बहुत ही सामान्य सी बात हो गई है. अक्सर तो लोग रूटीन के कार्यों को भी भूल जाते हैं. मसलन कभी-कभी तो लोग दरवाजे या बाइक में लॉक करने के बाद चाबी तक निकालना भूल जाते हैं.

कभी-कभी दरवाजा बंद करना ही लोगों को याद नहीं रहता. तो कई बार देखा गया है कि हम जब किसी ऑफिस में या किसी जगह पर या शॉप में जाते हैं तो प्रवेश करते समय दरवाजे पर पुश (Push) और पुल (Pull) लिखा रहता है. इस मामले में अक्सर देखा गया है कि लोग पुश की जगह पर पुल और पुल की जगह पर पुष कर देते हैं.

इस मामले में अक्सर देखा जाता है कि पढ़े-लिखे लोग भी पुश और पुल को समझने की भूल कर बैठते हैं. यानी जब दरवाजे को धकेल कर खोलकर अंदर जाना होता है, तब व्यक्ति उसे खींचने की कोशिश करता है. बता दें कि पुश का मतलब होता है धकेल कर दरवाजा खोलना और पुल का मतलब होता है खींचकर दरवाजा खोलना, लेकिन अक्सर ही लोग इस मामले में उल्टा कर बैठते हैं. कभी-कभी तो लोगों को इसको लेकर काफी शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है और वे हंसी का पात्र हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें-कॉलेज में नमाज के लिए कमरा न मिलने पर छात्राओं ने काटा हंगामा, विरोध प्रदर्शन जारी

मालूम हो कि अक्सर कांच के दरवाजे पर ही पुश और पुल लिखा होता है. अंदर बैठा शख्स कई बार पुल और पुल से कंफ्यूज व्यक्ति को देखकर हंसता है या कई लोग उसे इस रूप में देखकर के अलग नजरिए से देखते हैं और वे समझते हैं कि इसे अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता है. तो वहीं अगर किसी कार के दरवाजे को खोलने के मामले में देखा जाए तो अक्सर बाहर से दरवाजा खोलते समय हमारा हाथ अपने आप दरवाजे को अपनी तरफ खींचता है. तो वहीं हमारा दिमाग दरवाजा खोलने को लेकर Pull करने का आदी हो जाता है.

अगर कहीं दरवाजे पर हैंडल लगा दिखता है, तो अपने आप ऑटोमैटिक तरीके से आपका हाथ Pull करता है. अब दरवाजा खोलने से पहले आप इतना नहीं सोंचते हैं. यही वजह है कि दरवाजा खोलते समय Push और Pull को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और कभी-कभी तो स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि हम हंसी का पात्र भी हो जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

1 hour ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago