देश

आखिर भारत में कितने लोग हैं बेरोजगार? संसद में सरकार ने साक्ष्यों के साथ दिया जवाब

Unemployment Rate In India: भारत युवाओं का देश है. यहां पर सरकार किसी भी निर्णय को लेने से पहले युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखती है. दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले भारत में युवाओं की संख्या अधिक है. हालांकि अक्सर ये आरोप लगते हैं कि यहां पर सबसे अधिक युवा बेरोजगारी का शिकार हैं.

तो वहीं बेरोजगार युवाओं का संघर्ष हम अक्सर ही सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के तौर पर देखते हैं. तो इसी बीच सरकार ने संसद में साक्ष्यों के साथ ये बताया है कि आखिर कितने लोग भारत में बेरोजगार हैं.

जानें क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

बता दें कि विपक्षी दल लगातार सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में जब संसद में सरकार से विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल किया गया तो श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इसका जवाब देते हुए बेरोजगारी से सम्बंधित आंकड़े सामने रखे हैं. उन्होंने बताया कि देश में रोजगार और बेरोजगारी पर डाटा पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे द्वारा इकट्ठा किया जाता है. ये डाटा 2017 से हर साल जुलाई और जून के महीने रिलीज होता है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में 15 साल और उससे अधिक उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर ग्रामीण भारत में 2.4 रही और शहरी भारत में 5.4 रही.

ये भी पढ़े-Viral News: क्या आप भी दरवाजा खोलते समय Push और Pull में हो जाते हैं कन्फ्यूज ? जानें अक्सर लोगों के साथ क्यों होता है ऐसा?

बढ़ा रोजगार

इसी के साथ ही सरकार ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए दावा किया है कि पहले की अपेक्षा इस समय रोजगार बढ़ा है. सरकार की ओर से वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो (WPR) की रिपोर्ट को आधार बनाकर कहा गया कि बीते कुछ वर्षों में कामकाजी युवाओं की संख्या बढ़ी है. साल 2020-21 में जहां कामकाजी युवाओं की संख्या 52.6 फीसदी थी, 2021-22 में वो बढ़ कर 52.9 फीसदी हो गई. जबकि, 2022-23 में ये संख्या बढ़ कर 56 फीसदी हो गई.

जानें क्या होती है बेरोजगारी?

बता दें कि भारत में 15 साल और उससे ऊपर के लोगों को वर्किंग एज ग्रुप में शामिल किया गया है. अगर बेरोजगारी को समझना है तो आपको सबसे पहले लेबर फोर्स को समझना होगा. यानी ऊपर दिए गए वर्किंग एज ग्रुप की कुल संख्या में जितने लोग काम कर रहे हैं और जितने लोग काम की तलाश में हैं उनका टोटल नंबर मौजूदा लेबर फोर्स कहलाता है. तो वही बेरोजगारी की परिभाषा को अर्थशास्त्र के मुताबिक कहा जाता है कि बेरोजगारी वो स्थिति होती है जब लेबर फोर्स का कोई व्यक्ति रोजगार ढूंढ रहा है, रोजगार करने के लायक हो, लेकिन उसे रोजगार मिल ना रहा हो. गौरतलब है कि इन मानकों के आधार पर ही लेबर फोर्स में बेरोजगारों के प्रतिशत का आंकड़ा निकाला जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago