ट्रेंडिंग

Lahsun Viral Video: क्या बाजार में आ गया सीमेंट से बना लहसुन? जानें क्या है पूरा मामला

Viral News: बाजार में लगातार मिलावटखोरी बढ़ रही है. अब हर चीज में मिलावट देखी जा रही है, ऐसे में लोगों के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, एक बड़ा सवाल बन गया है. दूध-दही से लेकर सब्जी तक में मिलावट दिखाई दे रही है, जिससे सीधा स्वास्थ्य पर असर देखा जा रहा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बाजार में अब सीमेंट के बने लहसुन भी बिकने के लिए आ गए हैं. जहां एक ओर लहसुन की कीमतें आसमान छू रही हैं तो दूसरी ओर इस तरह के वीडियो ने लोगों का होश उड़ा दिया है.

ये वीडियो महाराष्ट्र के अकोला जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह लहसुन सीमेंट से बना हुआ है जो कि नकली है. अगर बताया न जाए तो देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह नकली है. अगर आप इसे खरीद कर घर ले जाते हैं और खरीदते समय ही गौर से इसे नहीं देखते हैं तो आप समझिए कि ठगी का शिकार हो गए. क्योंकि जब लहसुन को आप छीलने लगेंगे तब पता चलेगा कि ये तो सीमेंट है. इसका वजन भी ज्यादा होता है. ऐसे में गड़बड़ी करने वाले इससे पूरा का पूरा फायदा उठा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये सीमेंट वाला लहसुन अकोला के बाजोरिया नगर मार्केट में सप्लाई किया गया.

ये भी पढ़ें-Hotel Travel Hacks: जानें क्या है होटल हैक्स? अगर किसी होटल में रुकें हैं तो घुसते ही जरूर करें ये काम

ये महिला हुईं ठगी का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, पुलिस विभाग से रिटायर्ड सुभाष पाटिल की पत्नी सब्जी खरीदने गई थीं. उन्होंने रेहड़ी वाले से लहसुन खरीदा. घर आकर जब खाना बनाते समय लहसुन छीलना शुरू किया तो वह दंग रह गईं क्योंकि लहसुन के अंदर कली नहीं बल्कि पत्थर जैसा सीमेंट भरा हुआ था. इसके बाद उनको मालूम हुआ कि वह तो ठगी का शिकार हो गई हैं. दरअसल मिलावटखोर सीमेंट वाले लहसुन को असली लहसुन के बीच में छुपा देते हैं और फिर सही लहसुन के साथ ही तौल कर ग्राहकों को दे रहे हैं. ऐसे में सीमेंट वाले लहसुन का वजन अधिक होने की वजह से असली लहसुन भी कम चढ़ता है और मिलावट खोरों को इसका पूरा लाभ मिलता है. तो दूसरी ओर असली लहसुन के साथ बेचने पर ये मौके पर पकड़े भी नहीं जाते. मालूम हो कि यूपी से लेकर दिल्ली-एनसीआर में लहसुन 90 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

3 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

23 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

30 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

46 minutes ago