लाइफस्टाइल

प्रदूषण से बचाव के लिए खानपान में करें ये बदलाव, खराब AQI के चलते एक्सपर्ट ने दी डाइट पर ध्यान देनें की सलाह

Delhi Pollution: दिल्ली समेत पूरे NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) के खराब स्तर को देखते हुए खुद को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ आहार और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे रहे हैं. इसके साथ-साथ डॉक्टरों द्वारा डाइट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है. वहीं कई लोग प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव और सावधानियां अपना रहे हैं. इस मुद्दे पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर बिभु आनंद ने प्रदूषण से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय साझा किए.

प्रदूषण से बचाव के लिए संतुलित आहार पर ध्यान दें

डॉक्टर बिभु आनंद ने बताया कि प्रदूषण की समस्या इतनी बढ़ गई है कि हम इसे पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते, लेकिन हम इसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ कदम जरूर उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में प्रदूषण का स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है और इसमें सुधार के लिए सरकार के नियमों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर कुछ कदम उठाए जा सकते हैं.

उन्होंने सलाह दी कि प्रदूषण से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपनी डाइट और दिनचर्या पर ध्यान दें. संतुलित आहार, सही समय पर भोजन, और प्रदूषण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. “एक बैलेंस्ड डाइट, सही टाइमिंग और अच्छी तरह से पकाया हुआ खाना ही प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकता है.

डॉक्टर आनंद ने खानपान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि संतुलित आहार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. हमें अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स.

प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर असर

प्रदूषण के कारण मुख्य तौर पर फेफड़ों पर असर पड़ता है, इसलिए ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन करें. विशेष रूप से, सिट्रस फ्रूट्स जैसे नारंगी, आंवला, नींबू, और मौसमी का सेवन बढ़ाना चाहिए. ये फल विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. इस दौरान कुछ आहार को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.

फलों का सेवन जरूर करें

आनंद ने बताया कि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इन फलों का सेवन सुबह के समय करें, खासकर नाश्ते के दौरान. इससे आपको सर्दी-जुकाम होने की संभावना कम रहती है. वह यह भी कहते हैं कि रात के समय ठंडी चीजों और फल का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है.

डॉक्टर ने यह भी बताया कि लोग अक्सर फल फ्रिज में रखते हैं और फिर उनका सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए क्योंकि प्रदूषण के कारण कई जहरीली गैसें इन फलों की सतह पर चिपक जाती हैं. इसके साथ ही उन्होंने हल्दी, अदरक और लहसुन का सेवन बढ़ाने की सलाह दी. इन खाद्य पदार्थों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर को प्रदूषण से लड़ने में मदद करते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं हैं, तो ये चीजें खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: छोटी उम्र में स्‍क्रीन पर ज्‍यादा समय बिताने से समय से पहले आ सकती हैं Puberty, रिसर्च में हुए ये बड़े खुलासे

भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचे

आनंद ने प्रदूषण से बचाव के लिए कुछ और उपाय भी सुझाए. उन्होंने कहा कि अगर आप बाहर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें, खासकर जब आप भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हों. इसके अलावा, उन्होंने सलाह दी कि ज्यादा धूल-धक्कड़ वाले इलाकों में जाने से बचें क्योंकि इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

आईएएनएस

Recent Posts

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

25 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

48 minutes ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

51 minutes ago

‘केवल जिम या डाइट से नहीं बनेगी बात…!’ पीएम मोदी ने श्लोक शेयर कर बताया मन को रोगमुक्त रखने का रहस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…

56 minutes ago

‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…

1 hour ago