मनोरंजन

कोलकाता रेप केस को लेकर Mithun Chakraborty ने जाहिर किया दुख, VIDEO शेयर कर कहा-‘सिर उठाकर नहीं…’

Mithun Chakraborty On Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के रेप और मर्डर केस को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. आम लोग और नेता, अभिनेता सभी इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. हर कोई कोलकाता की निर्भया को इंसाफ दिलाना चाहता है. वहीं शहर के लोग एक डॉक्टर द्वारा की इस घटिया हरकत से शर्मिंदा हैं.

इसी कड़ी में आयुष्मान खुराना, अली गोनी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई इस घटना पर दुख जताया है. इसी बीच अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का सिर भी शर्म से झुक गया है. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए एक वीडिया जारी किया है. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कोलकाता केस को लेकर दुखी हैं मिथुन

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मिथुन कहते हैं, ‘एक बंगाली होने के बावजूद सिर उठाकर नहीं चल पा रहा हूं. मृतकडॉक्टर के परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है. इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए, यही मेरी कामना है’. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.

मिथुन ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को बताया खराब

मिथुन ने पीड़ित परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर कीं और साथ ही इस दर्दनाक घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की. एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को बेहद खराब बताया. उनका कहना है कि भविष्य में पश्चिम बंगाल के हालत और भी बुरी हो सकते है. वीडियो में एक्टर कहते हैं, ‘मैं बार-बार कह चुका हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत डरावनी हो सकती है’.

ये भी पढ़ें:न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में निकली ‘राम मंदिर’ की झांकी, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ लिया हिस्सा, दिया ये संदेश

शत्रुघ्न ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की अपील की

वहीं दूसरी ओर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वे पीड़ित परिवार और डॉक्टरों के साथ हैं. सिन्हा ने हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से अपील की कि वे इसे खत्म करें. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई गरीब बीमार पड़ जाए, तो क्या डॉक्टर खुद को माफ कर पाएंगे? शत्रुघ्न ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर अब केंद्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, तो इसमें ममता दीदी क्या कर सकती हैं?

कई एक्टर्स ने देश में बढ़ते क्राइम पर उठाए सवाल

बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी देश में बढ़ते क्राइम पर सवाल उठाया था. वहीं आयुष्मान खुराना ने भी एक कविता कही थी जिसमें उन्होंने बेटी पैदा होने पर चिंता जाहिर की थी. मामले पर ट्विंकल खन्ना, कंगना रनौत, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रीति जिंटा, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे कई एक्टर्स ने तुरंत एक्शन लेने और आरोपी को सजा दिलाने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago