ट्रेंडिंग

Lawrence Bishnoi के भाई बोले- Salman Khan ने किया था काला हिरण का शिकार, फिर उनकी फैमिली ने दिया पैसों का ऑफर

Salman Khan Black Buck Case: बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान के दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या नहीं, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा लेकिन इस बीच लॉरेंस बिश्नोई पर लग रहे तमाम आरोपों पर अब उनके परिवार की ओर से बयान आया है.

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी मानते हुए दावा किया है कि उनकी ओर से हमें पैसे ऑफर किए गए थे लेकिन हमने वो पैसे नहीं लिए. हमारी जो भावना है, वही लॉरेंस की भावना है.

‘सलमान के भाई-बहन ने दिया था पैसे लेने का ऑफर’

रमेश बिश्नोई बोले, “सलमान के भाई और बहन ने यह बात कही थी कि ये चेक बुक है. आप पैसे ले लो. तब हमारे समाज के लोगों ने कहा था कि आज हम इसको छोड़ देते हैं तो कल को यह बात होगी कि जो बड़ा शिकारी था, उसको पैसे लेकर छोड़ दिया. हम लोग पैसों के भूखे नहीं हैं. यदि एक हत्‍यारे से किसी को पैसा लेना होता तो उस टाइम ले लेते. अब इस तरह की बात करना, इस केस को बदलने के लिए किया जा रहा है. हमारा तो पूरा समाज इस पूरे केस में सलमान खान को आरोपी मानता है.”

रमेश बिश्नोई एक टीवी चैनल पर ऐसा बोल रहे थे. उन्‍होंने सलमान खान के पिता सलीम खान के हालिया बयान पर भी नाराजगी जाहिर की.

‘हिरण नहीं मारा तो वह 18 दिन जेल में क्‍यों रहे थे’

रमेश बोले- “कल परसों मैं एक वीडियो देख रहा था. उन्होंने (सलीम खान) इंटरव्यू दिया है कि मेरे बेटे ने ना तो कोई ऐसा जुर्म किया, ना शिकार किया, वो माफी क्‍यों मांगे? तो मैं एक बात पूछता हूं कि अगर सलमान ने शिकार नहीं किया है तो वह जेल में क्यों रहे, 18 दिन वह जेल के अंदर रहे थे, क्‍यों रहे थे?”

सलमान पर सवाल उठाते हुए रमेश आगे बोले, “जोधपुर और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जो सजा हुई थी, क्‍यों हुई थी? इनके पास पांच-सात वकीलों की टीम होती थी, यदि हिरण नहीं मारा, क्राइम नहीं किया तो जेल किस बात के लिए भेजे गए थे? अब उनके पिता कह रहे हैं कि उनके लड़के को हम पैसे के लिए तंग कर रहे हैं, तो ऐसी कोई बात नहीं है. वो मीडिया को गुमराह कर रहे हैं. दुनिया को गुमराह कर रहे हैं.”

काले हिरण राजस्थान में मिलते हैं.

‘सलमान ने जब शिकार किया, तो मैं जोधपुर में था’

रमेश बिश्नोई ने बड़ा दावा करते हुए कहा, “एक बात मैं अभी आपको और बताना चाहता हूं कि जब उन्होंने शिकार किया, वो घटना घटी तो मैं खुद जोधपुर में था.

हालांकि, रमेश बिश्नोई से जब यह पूछा गया कि आपका भाई लॉरेंस अपराध की दुनिया में कैसे गया. तो इस पर रमेश ने कहा कि हमें तो अब भी यकीन नहीं होता कि जो लड़का नशा तक नहीं करता था, वो ऐसा अपराधी कैसे बन गया.

Lawrence Bishnoi के चचेरे भाई ने दावा किया है कि Salman Khan के परिवार ने उन्हें पैसे ऑफर किए थे.

‘लॉरेंस को घुड़सवारी पसंद थी, स्‍वभाव अच्‍छा था’

रमेश ने कहा, “हमारे परिवार में किसी के कोई नशा नहीं है और जो आदमी नशा नहीं करता. उस के लिए हमें आज भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो इस तरह की दुनिया में जा सकता है. उसे घुड़सवारी का बहुत शौक था. वो घोड़ियां रखता था. यहां बच्चों के साथ अच्छा खेलता था. वह बहुत मतलब सरल स्वभाव का बच्चा था.”

रमेश बिश्नोई ने ये भी कहा क‍ि उनके भाई लॉरेंस ने कोई इतना बड़ा अपराध नहीं किया, कि उसे उम्रकैद जैसी सजा हो. उसने एक ही बात कही थी कि हमारे समाज में पूजनीय गुरु जंभेश्वर भगवान का जो समाधि स्थल है, सलमान वहां जाकर माफी मांग ले, तो बिश्नोई समाज उसे माफ कर देगा.

लॉरेंस बिश्नोई की एक फाइल फोटो

अब साबरमती जेल में बंद है पंजाब का यह युवक

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर उनके परिवार के अपने दावे हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि लॉरेंस पर तमाम आरोप लगे हैं और इन्हीं गंभीर आरोपों की वजह से वो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. उसका बड़ा गैंग चलता है.

आपराधिक मामलों में आ रहा लॉरेंस गैंग का नाम

लॉरेंस बिश्नोई हाल के समय में काफी चर्चा में रहे हैं, खासकर उनकी आपराधिक गतिविधियों और गिरोह के कारण. वह एक गैंगस्टर हैं, जो पंजाब और हरियाणा में सक्रिय हैं और कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं. उनके खिलाफ कई अपराधों के आरोप हैं, जिनमें हत्या, वसूली, और ड्रग्स के मामले शामिल हैं. उनकी गतिविधियों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर बनी हुई है. उनके गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

24 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

26 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

51 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago