देश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सांसद प्रदीप सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा- ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’

Tejashwi Yadav attacks BJP MP Pradeep Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के चलते बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. पिछले दिनों अररिया से बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह (BJP MP Pradeep Kumar Singh) ने मुस्लिमों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तगड़ा पलटवार किया है. फेसबुक लाइव के माध्यम से तेजस्वी यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक भाईयों को कोई भी बुरी नजर से देखने की कोशिश करेगा, तो राष्ट्रीय जनता दल चुप नहीं बैठेगा, हम ईंट से ईंट बजा देंगे.

तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि अभी बिहार में एनडीए की सरकार है और जिस प्रकार से गिरिराज सिंह द्वारा यात्रा चलाई जा रही है और भाजपा के अररिया सांसद ने जो बेहूदा, बेतुका और नफरत वाली भाषा का इस्तेमाल किया वह दो समुदायों के बीच दंगा कराने का एक प्रयास है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा, “आज भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया और आज ही उस सांसद को नीतीश कुमार जी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी. इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आज़ादी में सबका योगदान है. मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूंगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे.”

बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने क्या कहा था

अररिया सांसद ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अपने बयान में कहा था, ‘कोई कहता है गर्व से कहो कि हम मुसलमान हैं, हमको हिंदू बोलने में क्या शर्म है. हम तो इलेक्शन में सबको कहते हैं कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. जब बेटा-बेटी का संबंध करना होगा तब जाति खोज लीजिएगा. परिवार खोज लीजिएगा. नस्ल खोज लीजिएगा. खानदान खोज लीजिएगा.’


ये भी पढ़ें- दिल्ली के उपराज्यपाल ने पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट से कहा, नहीं पता था कि अनुमति की जरूरत है, जानें ऐसा क्यों कहा


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

14 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

53 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago